Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

मूर्ति बनाने के लिए साफ गोबर का इस्तेमाल करें और काम पूरा होने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और बच्चों को गोबर से बचाएं. 

shri krishna Govardhan murti 2026

बाजार से मूर्ति लाने के बजाय घर पर ही गोबर से श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्ति बना सकते हैं. Image Credit- AI

गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की याद में मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है गोवर्धन पूजा के मौके पर घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने की परंपरा है. इसके साथ ही कई जगहों पर गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भी बनाई जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी इस बार गोवर्धन पूजा पर कुछ खास करना चाहते हैं तो बाजार से मूर्ति लाने के बजाय घर पर ही गोबर से श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्ति बना सकते हैं. 

विज्ञापन

गोबर से श्रीकृष्ण की मूर्ति कैसे बनाएं? 

गोबर से भगवान कृष्ण की मूर्ति बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए कुछ सामान्य चीजें पहले से इकट्ठा कर लें. 

विज्ञापन

सामग्री 

  • साफ गोबर
  • थोड़ी मिट्टी या चिकनी मिट्टी
  • पानी
  • लकड़ी का छोटा बोर्ड या गत्ते का मजबूत टुकड़ा
  • फूल और पत्तियां
  • मोरपंख
  • रंगीन धागे या कपड़े के छोटे टुकड़े 
  • हल्दी और कुमकुम

विधि 

  • सबसे पहले साफ जगह से गोबर इकट्ठा करें. ध्यान रखें कि इसमें कंकड़, सूखी घास या दूसरी गंदगी न हो. अब गोबर को अच्छी तरह छानकर या हाथों से साफ कर लें. अगर गोबर बहुत गीला है तो उसे थोड़ी देर हवा में रख दें, ताकि उसका सारा पानी निकल जाए. 
  • अब गोबर में थोड़ी चिकनी मिट्टी मिलाएं. इससे मिश्रण को आकार देने में आसानी होगी. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर नरम आटे जैसा मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न तो बहुत ज्यादा गीला हो और न ही बहुत सूखा. ऐसा करने से मूर्ति बनाते वक्त उसमें दरारें पड़ने का खतरा कम होगा. 
  • अब तैयार मिश्रण से सबसे पहले श्रीकृष्ण के शरीर का आकार बनाएं. इसके लिए गोबर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से से शरीर और दूसरे हिस्से से सिर तैयार करें. इसके बाद हाथ और पैर बनाकर धीरे-धीरे सभी हिस्सों को जोड़ दें. अगर आप पहली बार मूर्ति बना रही हैं तो बहुत बारीक डिजाइन बनाने की कोशिश न करें. 
  • अब श्रीकृष्ण की मूर्ति को थोड़ा और खूबसूरत बनाने के लिए चेहरे और कपड़ों की मूर्ति तैयार करें. गोबर से ही आंख, नाक और होंठों का हल्का शेप बना सकती हैं. इसके अलावा, सिर पर मुकुट और हाथों में बांसुरी का आकार भी तैयार करें. 
  • भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार में मोर पंख का महत्व है. इसलिए मूर्ति के मुकुट पर एक छोटा सा मोर पंख लगाएं. इसके अलावा, फूलों और पत्तियों की मदद से मूर्ति को सजा सकती हैं. 
  • मूर्ति तैयार होने के बाद उसे किसी साफ और हवादार जगह पर रख दें. ध्यान रखें कि मूर्ति को बहुत तेज धूप में रखने से उसमें दरारें पड़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ