Nikita Ghag Bold Photoshoot: बीते दिन यानी 9 अगस्त को एक्ट्रेस निकिता घाग (Nikita Ghag) उस वक्त सुर्खियों में छा गई, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। इंटरनेट पर जैसे ही निकिता घाग के फोटोज सामने आए, तो आग की तरह फैल गए और एक्ट्रेस के बारे में तमाम तरह की बातें होने लगी। पूरा सोशल मीडिया निकिता घाग से इस फोटोशटू से भरा नजर आया, लेकिन अब निकिता ने इन फोटोज को डिलीट कर दिया है।
निकिता ने शेयर की ब्लर फोटो
जी हां, निकिता घाग ने भले ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यूड फोटोशूट की फोटोज शेयर की थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर दिया है। वहीं, निकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके न्यूड फोटोशूट की एक फोटो है, लेकिन इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने ब्लर करके शेयर किया है।
Nikita Ghag
यूजर्स कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल
अपने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर करते हुए निकिता ने इसके कैप्शन में फायर का इमोजी बनाया है। हालांकि यूजर्स निकिता को अब भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट किया कि अब क्या फायदा फिर से पोस्ट करने का, सबने पहले वाली फोटो देख ली थी। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह बहुत बढ़िया, ऐसे ही आगे बढ़ो। तीसरे यूजर ने लिखा कि लेट कवर किया, अब कैसा डर? एक और यूजर ने कहा कि मेरे पास पहले वाला फोटो है। इस तरह के कमेंट्स यूजर एक्ट्रेस के पोस्ट पर कर रहे हैं।
Nikita Ghag
निकिता ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए सभी मीडिया हाउस के लिंक
इतना ही नहीं बल्कि निकिता घाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें वो अपने न्यूड फोटोशूट की उन फोटोज को शेयर किया है, जो उन्होंने पोस्ट की थी। साथ ही लिखा है कि इतनी सुंदर तस्वीरें खींचने के लिए धन्यवाद @trueclickor। इतना ही नहीं बल्कि निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी मीडिया हाउस के लिंक भी शेयर किए हैं, जिन्होंने उनकी इस खबर को लगाया।
पब्लिसिटी के लिए किया- नेटिजंस
इस सबको देखकर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने पब्लिसिटी के लिए ये सब किया है। गौरतलब है कि निकिता घाग ने बीते दिन अपनी न्यूड फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था। लोगों का कहना था कि रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर एक्ट्रेस ने ऐसा किया है। साथ ही अब लोग ये भी कह रहे हैं कि अगर ब्लर ही करना था, तो पहले करती। अब करने का क्या फायदा?
यह भी पढ़ें- घर में जवान मौत के चंद दिन बाद ‘दुल्हन’ बनीं Khushalii Kumar! बहन को लाल जोड़े में देखने की थी इच्छा
संबंधित खबरें
मुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
4 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
7 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
10 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
11 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
13 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines