20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Saif Ali Khan News: सैफ अली खान ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपने बच्चों के स्कूल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा रिवील किया है. एक्टर बताते नजर आ रहे हैं कि वो 20 साल की उम्र से अपने बच्चों की पीटीएम अटेंड कर रहे हैं.

saif ali khan

सैफ अली खान ने बच्चों के स्कूल से जुड़ा किस्सा किया रिवील (pic credit- Netflix)

Saif Ali Khan News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान ने अपनी लाइफ के कुछ मजेदार किस्सों के बारे में खुलकर बात की. सैफ अली खान का फनी अंदाज फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपने बच्चों के स्कूल से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ रिवील किया. कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान ने बताया कि वो 20 साल की उम्र से अपने बच्चों की पीटीएम में जा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का ये मजेदार किस्सा काफी वायरल हो रहा है. फैंस एक्टर के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

सैफ अली खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ नजर आए. इस दौरान कपल ने अपनी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से फैंस के साथ शेयर किए. वहीं शो के होस्ट कपिल शर्मा ने जब कपल से पूछा कि उन दोनों में से बच्चों की पीटीएम में कौन जाता है, तो इस पर सैफ अली खान ने एक मजेदार किस्सा रिवील किया. सैफ अली खान ने कहा, ‘मेरे हर दशक में बच्चे हैं. मैं 20 साल की उम्र से पीटीएम अटेंड कर रहा हूं.’

विज्ञापन

क्या बोले सैफ अली खान?

एक्टर ने कहा, ‘जब मैं 20 साल का था तो तब मैं सारा की पीटीएम में जाया करता था और उस समय मैं सबसे यंग पिता हुआ करता था. वहीं अब मैं 55 साल की उम्र में भी सेम स्कूल में ही अपने दूसरे बच्चों की पीटीएम में जा रहा हूं. वहां के टीचर भी बदल गए हैं, लेकिन मैं लगातार सेम स्कूल में अपने बच्चों की पीटीएम अटेंड कर रहा हूं.’ एक्टर की इस बात को सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा भी हंसने लगे. अब सोशल मीडिया पर भी सैफ अली खान का ये फनी अंदाज काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

4 बच्चों के माता-पिता हैं सैफ अली खान

बता दें सैफ अली खान 4 बच्चों के पिता हैं. पहली बीवी अमृता राव से शादी करने के बाद कपल सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के माता-पिता बने थे. वहीं बाद में अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की और दोनों तैमूर और जेह के माता-पिता बने. सैफ अली खान ने अपने पिता होने की जिम्मेदारियां बखूबी निभाई. आज भी वो अपने चारों बच्चों को एक समान प्यार करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ