सलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'? एक्टर ने खुद किया रिवील

Bigg Boss 20 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है. एक्टर ने बताया है कि वो अगला ‘वीकेंड का वार’ होस्ट नहीं करने वाले हैं.

bigg boss 20 latest updates

'बिग बॉस 20' के अगले 'वीकेंड का वार' को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान (Pic Credit- Screengrab)

Bigg Boss 20 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ में अमन गांधी शो से एविक्ट हो गए हैं. अमन गांधी के एविक्शन से घर का माहौल गमगीन दिखाई दिया. उदिति सिंह और अरिश्फा खान ने अमन की काफी अच्छी दोस्ती थी तो अमन के जाने के अरिश्फा और उदिति अपने आंसू नहीं रोक सके. वहीं इसी बीच सलमान खान ने ऑडियंस को शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट शेयर की. सलमान खान अगले ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट नहीं करेंगे. इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी जगह अगला ‘वीकेंड का वार’ कौन होस्ट करने वाला है, तो चलिए जानते हैं सलमान खान की जगह कौन सा सितारा लेने वाला है.

विज्ञापन

कौन हुआ एविक्ट?

‘वीकेंड का वार’ के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेटेड 11 कंटेस्टेंट्स में से 3 कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट्स मिले. इनमें अमन गांधी, उदिति सिंह और मैरी कॉम का नाम शामिल था. वहीं इन तीनों में जिसे सबसे कम वोट्स मिले वो अमन गांधी थे और अब अमन शो से एविक्ट हो गए हैं. सलमान खान ने अमन गांधी के एविक्शन की घोषणा की और जिसके बाद अमन का ‘बिग बॉस 20’ के विनर बनने का सफर खत्म हो गया. अमन के एविक्शन से उदिति सिंह और अरिश्फा खान को काफी दुख हुआ.

विज्ञापन

सलमान खान की जगह ‘वीकेंड का वार’ कौन करेगा होस्ट?

वहीं इसके साथ ही सलमान खान ने अगले ‘वीकेंड का वार’ का बड़ा अपडेट शेयर किया है. एक्टर ने कहा कि शूटिंग में बिजी होने के चलते वो अगले ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट नहीं कर सकेंगे. सलमान खान की जगह शो के अगले ‘वीकेंड का वार’ को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे. सलमान खान की जगह अगले ‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे. बता दें इससे पहले भी रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट कर चुके हैं और ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुके हैं.

विज्ञापन

सलमान खान ने घरवालों को दिया रियलिटी चेक

बता दें इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने नकुल ढुल और गुल्लू की लड़ाई वाले मुद्दे पर भी खुलकर बात की. एक्टर ने गुल्लू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सिचुएशन को काफी अच्छे तरीके से हैंडल किया. इसके साथ ही कनिका मान के गेम की भी सलमान खान ने खूब तारीफ की. वहीं काजी तौकीर के बिहेवियर पर सलमान खान ने बात करते हुए कहा कि वो अब गेम में गलत जा रहे हैं और उन्हें अपने बिहेवियर को ठीक करने की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ