टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट, 16 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने 4 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के महज 16 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

tiger shroff firing case

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन pic CREDIT: INSTAGRAM(tigerjackieshroff )

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. फायरिंग में शामिल 4 संदिग्ध आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. घटना के 16 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को धर दबोच लिया. इन आरोपियों को पुलिस ने रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से पकड़ा है. हालांकि अभी तक कोटा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार की पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि ये आरोपी मुंबई से ट्रेलर पकड़कर फरार हुए थे, वहीं पुणे मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में इनके होने की पुष्टि की गई और इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और इन आरोपियों को धर दबोच लिया.

विज्ञापन

आरोपियों की हुई पहचान

आज तक के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले इन आरोपियों की जानकारी भी सामने आ गई है. एक आरोपी का नाम फूल सिंह है और वो हरियाणा का रहने वाला है. इसके साथ ही दूसरा आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसका नाम रितिक कुमार बताया जा रहा है. वहीं एक अन्य आरोपी का नाम रेहान बताया जा रहा है और वो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. बता दें 3 आरोपी कोटा से पकड़े गए हैं और चौथे आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पुलिए ने 16 घंटे के भीतर की कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार थे. ये तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. ये ट्रेन 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंची और यहीं से इन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोच लिया. वहीं अब इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस फुल एक्शन मोड़ में है. घटना के 16 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन

कल शाम हुई घटना

बता दें 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपने घर वापस जा रहे हैं. इसी दौरान उनकी गाड़ी के सामने फैंस की भीड़ मौजूद हो गई. इस दौरान हमलावरों ने एक्टर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इस हादसे में एक्टर की गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया और एक अन्य ऑटो ड्राइवर भी घायल हुआ. एक्टर ने खुद अपनी गाड़ी को चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. वहीं इस हादसे में एक्टर की जान बाल-बाल बची. हालांकि एक्टर का हाथ गन पाउडर से झुलस गया और वो चोटिल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ