VIDEO: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान की हो रही तारीफ

Jama Masjid Metro Station: सीआईएसएफ के अनुसार, शख्स के बैग में रखे अंडरगार्मेंट्स के सिले हुए हिस्से में छिपाकर एक अर्धठोस पदार्थ रखा गया था. शुरुआती संदेह है कि यह सोने का पेस्ट हो सकता है.

DELHI METRO CASE.jpg

सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते संदिग्ध को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया. (Photo: CISF)

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध यात्री को पकड़ने के लिए सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने जिस तरह मुस्तैदी दिखाई, उसकी तारीफ अब सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है. सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद एक व्यक्ति अचानक भागने लगा. इसके बाद CISF जवान ने उसका पीछा किया और स्टेशन के गेट नंबर एक के पास उसे पकड़ लिया. इस घटना का 27 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

जांच के बाद अचानक भागने लगा यात्री

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई. स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक शख्स की गतिविधियों पर सीआईएसएफ के जवानों की नजर थी. वीडियो में जवानों को यात्री की तलाशी लेते देखा जा सकता है. इसके बाद वह एक्स-रे बैगेज स्कैनर से अपना बैग उठाता है और महिलाओं के लिए लगाए गए एंट्री गेट से बाहर निकलकर भागने लगता है.

विज्ञापन

शख्स को भागते देख वहां तैनात एक जवान ने तुरंत दौड़ लगा दी. उसने हाथ में पकड़ा मेटल डिटेक्टर छोड़ दिया और संदिग्ध शख्स की तरफ भागा. अंडरग्राउंड स्टेशन से बाहर निकलने के लिए शख्स एस्केलेटर की ओर भागा, जबकि जवान ने सीढ़ियों से उसका पीछा किया.

विज्ञापन

गेट नंबर एक पर जवान ने दबोचा

CISF जवान ने तेजी दिखाते हुए स्टेशन के गेट नंबर-1 के एग्जिट गेट पर शख्स को दबोच लिया. इस दौरान एक अन्य जवान भी शख्स को पकड़ने के लिए बाद में पहुंचता है. दोनों जवान संदिग्ध को वापस स्टेशन के अंदर ले आए. सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते संदिग्ध को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

बैग में कपड़े के सिले हिस्से में मिला संदिग्ध पदार्थ

सीआईएसएफ के अनुसार, शख्स के बैग में रखे अंडरगार्मेंट्स के सिले हुए हिस्से में छिपाकर एक अर्धठोस पदार्थ रखा गया था. शुरुआती संदेह है कि यह सोने का पेस्ट हो सकता है. हालांकि, पदार्थ असल में क्या था उसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद पदार्थ वास्तव में क्या है और उसे छिपाकर ले जाने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ