घर में जवान मौत के चंद दिन बाद 'दुल्हन' बनीं Khushalii Kumar! बहन को लाल जोड़े में देखने की थी इच्छा

Khushalii Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशाली कुमार दुल्हन के लिबास में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इस लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Khushalii Kumar

Khushalii Kumar

Khushalii Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशाली कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती है। खुशाली ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि कुछ ही दिनों पहले खुशाली कुमार की कजिन सिस्टर तिशा कुमार का निधन हुआ था, जिसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। इस बीच खुशाली का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

दुल्हन के लिबास में नजर आईं खुशाली कुमार

खुशाली कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशाली लाल रंग के सुर्ख जोड़े में नजर आ रही हैं। खुशाली के साथ इस वीडियो में मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं, जो उन्हें तैयार कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि #घुड़चड़ी में मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किए गए खुशाली कुमार के शानदार ब्राइडल लहंगा लुक की एक झलक।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

यूजर्स ने किया रिएक्ट

खुशाली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि नाइस लुक। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। तीसरे यूजर ने कहा कि ये रंग आप पर अच्छा लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि खुशाली का ये पोस्ट भले ही फिल्म घुड़चड़ी का हो, लेकिन ये पोस्ट तब सामने आया है, जब खुशाली की कजिन सिस्टर तिशा कुमार के निधन को 20 दिन भी पूरी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

22 जुलाई को हुआ था तिशा का अंतिम संस्कार 

जी हां, बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 22 जुलाई को अंतिम संस्कार हुआ था। उस दौरान खुशाली ने अपनी कजिन के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में खुशाली ने तिशा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हमारी प्यारी राजकुमारी तिशा, तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khushalii Kumar (@khushalikumar)

विज्ञापन

तिशा को दुल्हन के लिबास में देखना चाहती थी खुशाली

खुशाली ने आगे लिखा था कि यह आपके जाने का समय नहीं था, हम आपको बढ़ते हुए देखना चाहते थे। आपको आपकी शादी के लिबाज में देखना चाहते थे। आपको इस तरह नहीं देखना चाहते थे। आप बहुत चली गई, मेरी छोटी बहन। वहीं, अब कजिन बहन के जाने के कुछ दिन बाद ही खुशाली खुद दुल्हन के लिबास में नजर आई हैं। हालांकि उनका ये लुक उनकी फिल्म से सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ