दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के आसपास चप्पे-चप्पे पर नजर; 2000 से ज्यादा जवान तैनात

Vijayadashami 2026: विजयदशमी के दिन लाल किला परिसर में रावण दहन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. उत्तरी जिला पुलिस ने इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है.

delhi.jpg (1)

दशहरा के मौके पर लाल किले के परिसर में हर साल बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं. (Photo: PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन और रामलीला देखने के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है. लाल किला परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के करीब 1,500 से 2,000 जवानों को तैनात करने की तैयारी है. सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस के साथ यातायात पुलिस और अतिरिक्त बल के जवान भी शामिल रहेंगे. पुलिस का मुख्य जोर भीड़ को नियंत्रित करने, लोगों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने पर है. आयोजन स्थलों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल किले के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम

विजयदशमी के दिन लाल किला परिसर में रावण दहन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. उत्तरी जिला पुलिस ने इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में तीन प्रमुख रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है. ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इन आयोजनों में हर साल बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं. भीड़ के दबाव को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा. आयोजन स्थलों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इनके जरिए आयोजन स्थलों और आसपास के इलाकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इसके अलावा तीनों रामलीला समितियों के पास अपना अलग सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम और कंट्रोल रूम भी है. पुलिस और आयोजन समितियों के बीच निगरानी व्यवस्था से जुड़ा समन्वय भी महत्वपूर्ण रहेगा. किसी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर संबंधित टीम तत्काल कार्रवाई कर सकेगी.

विज्ञापन

भीड़ के बीच किसी व्यक्ति को परेशानी होने या पुलिस सहायता की जरूरत पड़ने पर संपर्क आसान बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं. इनकी मदद से लोग जरूरत पड़ने पर पुलिस तक अपनी शिकायत या सूचना पहुंचा सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ