Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में बॉलीवुड! सेलेब्स ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना से हर कोई हैरान है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर रणवीर शौरी तक ने रिएक्ट किया है. साथ ही इन सितारों ने सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं.

tiger shroff firing case

टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले पर सेलेब्स ने किया रिएक्ट (Pic Credit- Screengrab)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी सदमे में आ गए हैं. हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और इस हादसे में 2 लोग घायल भी हो गए. गनीमत रही कि इस हादसे में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बच गई. अब इस घटना से मुंबई के लोग भी दहशत में आ गए हैं. खुलेआम फायरिंग की घटना ने हर किसी को सदमे में ला दिया है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टाइगर श्रॉफ की इस घटना पर रिएक्ट करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. साथ ही एक्टर की भी चिंता जताई है. चलिए जानते हैं किन-किन सितारों ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना पर रिएक्ट किया है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘क्या हो रहा है? सबसे चहेते स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला चौंकाने वाला है. जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर का सौभाग्य रहा कि वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए. लेकिन उनका ड्राइवर बेचारा घायल हो गया. महराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस मामले को लेकर काफी चिंतित दिख रहे हैं. जय हिंद.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2 हरियाणा और एक बिहार से… जानें कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, 16 घंटे में मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान

रणवीर शौरी को लगा झटका

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है. एक्टर ने इस घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘ये बेहद चौंकाने वाला और घिनौना है. उम्मीद है सब लोग सुरक्षित होंगे. अपराधियों के लिए कोई दया नहीं है.’ इसके साथ ही एक्टर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि ये बेहद अपमानजनक है.

विज्ञापन

राहुल ढोलकिया ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

वहीं फिल्म डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी इस घटना पर रिएक्ट करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘ये कैसी कानून व्यवस्था है? निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है और अपराधी सड़कों पर बेगुनाहों पर गोलियां चला रहे हैं. जेल में बंद एक गैंगस्टर खुलेआम बॉलीवुड को धमकी देता है और मनमाने ढंग से गोलियां चलाता है और हम बस डर को फैलने दे रहे हैं. इसके लिए कौन जिम्मेदार है??’

क्या बोलीं पूनम पांडे?

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी एएनआई से बातचीत करते हुए इस घटना पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अभी भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है. हम दुर्गा पंडाल में थे और तभी मुझे ये खबर मिली. पिछले कईं सालों से हम ऐसी खबरें बार-बार सुन रहे हैं. कोई एक्टर के घर में घुस जाता है और कोई धमकियां देता है. ये सचमुच डरावना है. टाइगर श्रॉफ का किसी भी विवाद से कोई रिश्ता नहीं है. मैंने कभी भी उन्हें किसी विवाद में शामिल होते हुए भी नहीं देखा. ये बेहर चौंकाने वाला और खतरनाक है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: 45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची एक्टर की जान?

अमोल पाराशर ने भी किया रिएक्ट

एक्टर अमोल पाराशर ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है. एएनआई से बातचीत करते हुए एक्टर ने कहा, ‘ये बहुत ही डरावनी घटना है. जिसने भी कानून तोड़ा और गलत काम किया है, उसे पकड़ा जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए. अपराध कम करने का तरीका अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा देना है. अगर उन्हें सजा नहीं मिली, तो इससे दूसरों को भी गलत काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ