कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी; बादशाह को भी दे चुका है धमकी

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं इस हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली है और अनिल पंडित लॉरेंस गैंग से जुड़ा है. इससे पहले भी अनिल पंडित सिंगर गुरु रंधावा और बादशाह को भी धमकी दे चुका है.

tiger shroff firing case

अनिल पंडित ने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी (Pic Credit- Instagram ( tigerjackieshroff ) / AI)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. हादसे में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर इस घटना में घायल हो गया. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. इस गोलीबारी घटना के बाद लॉरेंस गिरोह के एक गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम चर्चाओं में आ गया है. अनिल पंडित का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस घटना के बारे में बात करता नजर आ रहा है और इसकी जिम्मेदारी भी ले रहा है. अनिल पंडित के इन दावों की अब जांच चल रही है. अनिल पंडित पहले भी रैपर बादशा और सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी दे चुका है.

विज्ञापन

कौन है अनिल पंडित?

अनिल पंडित लॉरेंस गैंग का कथित विदेशी सदस्य है. मूल रूप से अनिल हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है. एनडीटीवी के अनुसार साल 2023 में अनिल पंडित भारत छोड़कर कनाडा चला गया था और वहां जाकर लॉरेंस गैंग से जुड़ गया. अवैध हथियारों और भारत में हमले करने के लिए विदेश से भेजे गए धन से जुड़े मामलों में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया था. वहीं सुर्खियों में अनिल पंडित का नाम वापस तब आया जब मार्च में पानीपत में हुई एक गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली थी. इस दौरान अनिल पंडित ने रैपर बादशाह को भी धमकी दी थी.

विज्ञापन

गुरु रंधावा और बादशाह को भी दी थी धमकी

वहीं जून में गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुए हमले में भी अनिल पंडित का नाम सामने आया था. दिल्ली में हुई इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी अनिल पंडित ने ही ली थी. वहीं जब इस घटना की जांच की गई थी तो 4 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इन लोगों को अनिल पंडित से जोड़ा गया. वहीं अब एक बार फिर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी अनिल पंडित ने ही ली है. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद गैंगस्टर ने ‘अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस घटना की जिम्मेदारी ली, हालांकि बाद में ये अकाउंट डिलीट कर दिया गया.

विज्ञापन

ऑडियो किया शेयर

वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसमें शख्स खुद को अनिल पंडित कहकर संबोधित कर रहा है और साथ ही खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य भी बता रहा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ऑडियो में कहा गया है कि हमने पहले भी टाइगर श्रॉफ को चेतावनी दी थी. जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसका ये ही हाल किया जाएगा. हालांकि पुलिस इस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है.

विज्ञापन

अनिल पंडित से जुड़ा एक हमलावर का संपर्क

बता दें टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने 4 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 3 आरोपियों को कोटा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही 1 आरोपी को महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. घटना के 16 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को धर दबोच लिया. वहीं कोटा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वी गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों में से एक अनिल पंडित के संपर्क में था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ