शिल्पा शिरोडकर के बाद अब ‘ज्वेल थीफ’ की अभिनेत्री निकिता दत्ता ने बताया है कि वह और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह के साथ अपने फॉलोअर्स को बताई।
निकिता को हुआ कोरोना
निकिता ने अपने पोस्ट में लिखा, “कोविड मुझसे और मेरी मां से हैलो कहने आया है। उम्मीद है ये बिन बुलाए मेहमान जल्दी चला जाएगा। इस छोटे से क्वारंटीन के बाद फिर मिलेंगे। सभी लोग सुरक्षित रहें।” वो इस समय घर पर ही क्वारंटीन में हैं और उन्हें केवल हल्के लक्षण हैं। उन्होंने अपने सभी काम फिलहाल रोक दिए हैं।
दूसरी तरफ, शिल्पा शिरोडकर ने बताया है कि अब वो पूरी तरह ठीक हो गई हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आखिरकार ठीक हो गई हूं, अच्छा लग रहा है। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। गुरुवार शुभ हो।”
शिल्पा ने 19 मई को बताया था कि उन्हें कोविड हो गया है। कोविड-19 एक वायरल बीमारी है, जो SARS-CoV-2 नाम के वायरस से फैलती है।
क्या फिर से बढ़ रहा है कोविड का खतरा?
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। हांगकांग और सिंगापुर में कई नए मामले सामने आए हैं। हांगकांग के हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया है कि वायरस अब भी एक्टिव है।महाराष्ट्र में भी केस बढ़े हैं। एक हफ्ते में केस 12 से बढ़कर 56 हो गए हैं। फिलहाल भारत में 257 एक्टिव केस हैं, जिनमें से ज्यादातर केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं।
JN.1 वेरिएंट और उसके जैसे बाकी वायरस, जो ओमिक्रॉन फैमिली से हैं, इस बार के केस बढ़ने की वजह माने जा रहे हैं। जनवरी 2020 में कोविड पहली बार फैला था, जिसके बाद पूरी दुनिया में महामारी घोषित कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी? जानिए अभिनेता ने क्या कहा
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines