'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

jailer 2 box office collection day 12

'जेलर 2' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी (pic credit- imdb/AI)

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 12 दिनों में 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी रजनीकांत की इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, वहीं वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई नहीं रुकी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार जारी है. बॉक्स ऑफिस पर फैंस को फिल्म में रजनीकांत का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

फिल्म ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.45 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 10,450 रहे. भले ही फिल्म की कमाई में 12वें दिन गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लगातार करोड़ों की कमाई कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ने भारत में महज 12 दिनों में अब तक 408.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 477.85 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 733.35 करोड़ की कमाई की. इस आंकड़े के मुताबिक ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. वहीं अपकमिंग वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘जेलर 2’ में रजनीकांत की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में 2 बड़े सितारों के कैमियो भी देखने को मिले. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के कैमियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ