मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी है. 29 अक्टूबर को सिंगरौली, रीवा, सतना समेत 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है.

Untitled Design - 2026-10-27T165632.446-150kb

मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना, 29 अक्टूबर को 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Photo-ANI)

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की आशंका है. इस तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

कुछ इलाकों में 2 नवंबर तक भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. कुछ जगहों पर हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है. मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

28 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में बारिश की संभावना है. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

29 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उमरिया, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और मैहर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

30 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

30 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है.

विज्ञापन

31 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

31 अक्टूबर को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश हो सकती है. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ