NZ A vs IND A: पहले मुकाबले में इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल, मुख्य टीम में मिल सकता है मौका
NZ A vs IND A: इंडिया ए की टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसका पहला मुकाबला बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में खेला गया. जहां पर इंडिया ए की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है.

NZ A vs IND A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला गया. जहां पर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया के कई मुख्य खिलाड़ी भी ए टीम का हिस्सा हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले में निराश किया, तो वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया है. इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मुख्य टीम में भी खेलने का मौका मिल सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
देवदत्त पडिक्कल
2 / 6नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मुश्किल विकेट पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 32 रनों की पारी खेली. जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने और भी बेहतर बल्लेबाजी की और 199 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 3 छक्के भी जड़े. जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 5 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए. (Pic Credit- ANI)
आकिब नबी
3 / 6उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इस मुकाबले में गेंद के साथ ही बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से भी 38 रन बनाए. जिसके कारण ही अब उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी के लिए अपना दावा ठोक दिया है. वो इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
अंशुल कंबोज
4 / 6स्विंग गेंदबाज अंशुल कंबोज ने भी इस मुकाबले में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. कंबोज ने पहली पारी में 3 विकेट हासिल किया. वहीं दूसरी पारी में उन्हें 1 सफलता मिली. इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में 10 रन तो वहीं दूसरी पारी में 23 रन बनाए. कंबोज न्यूजीलैंड के खिलाफ मुख्य टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में वो प्लेइंग 11 के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं. (Pic Credirt- Screengrab)
यश राठौड़
5 / 6घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज यश राठौड़ ने भी इस मुकाबले में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है. मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए यश राठौड़ ने पहली पारी में नाबाद 44 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 66 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण ही अब उन्होंने टेस्ट टीम में डेब्यू के लिए अपना दावा मजबूत किया है. (Pic Credirt- Screengrab)
वाशिंगटन सुंदर
6 / 6स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. सुंदर ने दोनों ही पारियों में अच्छी गेंदबाजी करके 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 52 रन भी बनाए. सुंदर अब दूसरे मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करके प्लेइंग 11 में जगह पक्की करने का पूरा प्रयास करेंगे. (Pic Credit- ANI)