'हमने एक-दूसरे को चुना...', रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की छाए हुए हैं. ‘कॉफी विद करण 9’ में दिए इंटरव्यू के बाद विजय देवरकोंडा को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं इसी बीच रश्मिका ने ट्रोलिंग पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी है.

rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को किया सपोर्ट (pic credit- Instagram ( @rashmika_mandanna ))

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. ‘कॉफी विद करण 9’ में दिए इंटरव्यू के बाद रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाए हुए हैं. वहीं अब रश्मिका ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसे गलतफहमी बताया है. लंबा चौड़ा नोट शेयर कर विजय संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. इस नोट के साथ-साथ एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें विजय ने रश्मिका को अपनी पीठ पर उठाया हुआ है और वो घर में घूमते नजर आ रहे हैं. इस क्यूट वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. चलिए जानते हैं रश्मिका ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट किया शेयर

रश्मिका ने अपनी पोस्ट के जरिए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर मौजूद मेरे प्लारे लोग और जो हमेशा कड़वाहट से भरे रहते हैं उन सभी से मैं कुछ बात करना चाहती हूं. मुझसे और विज्जू से जुड़ा मामला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस पर मेरी एक छोटी सी राय है. आमतौर पर मैं ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. कभी-कभी तो मुझे लोगों के विचार पढ़ने और एक अलग नजरिया जानने में मजा भी आता है. लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर अभी जो हंगामा मचा है उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि लोग बस अपनी राय दे रहे हैं, बल्कि ऐसा लगता है मानो कोई नाराज भीड़ किसी ऐसे इंसान को ढूंढ रही है, जिस पर वे अपना गुस्सा निकाल सकें. इस पूरे शोर शराबे में असल बात कहीं खो गई.’

विज्ञापन

100 बार शादी के लिए पूछने वाले मुद्दे पर की बात

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमारी प्रोफाइल्स पर बिना मांगे ही राय, कमेंट्स और सलाह की बौछार सी हो गई. मैंने पीछे हटकर इस बारे में सोचा और अब मैं अपनी जिंदगी के बारे में अपनी बात रखना चाहती हूं. पहली बात तो ये है कि ये कभी इस बारे में नहीं था कि कितनी बार मैंने शादी के लिए बोला और मनाने में एक साल बीत गया. यहीं पर आप लोग उलझ गए. हां ये बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन हम में से कोई भी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था. बातचीत बस इस बारे में थी कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए थोड़ा समय और स्पेस लें. हम ये पक्का करना चाहते थे कि जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव, खुशियों और तनावों के बावजूद, हम सच में यही चाहते हैं और क्या यह इसके लिए सही समय है और फिर हमने ऐसा ही किया और हमने एक-दूसरे को चुना.’

प्रपोजल पर की बात

रश्मिका ने आगे कहा, ‘ये बिल्कुल ठीक है कि मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए और ये भी उतना ही ठीक है कि विजय को जीवन की व्यावहारिक बातों का सोचने का टाइम चाहिए था. इससे हमारे प्यार में कोई बदलाव नहीं आया. मैं पूरी तरह से इमोशनली सोचती हूं और वो हर बात को सोच-समझकर तय करते हैं. हमें एक-दूसरे के जीवन में इसी संतुलन की जरूरत है. हमारे लिए शादी का मतलब कभी भी कोई प्रपोजल देना, घुटनों के बल बैठना या उंगली में अंगूठी पहनाना नहीं रहा. ये तो बस बनावटी बातें हैं. हमारे लिए, इसका असली मतलब एक साथ मिलकर अपना जीवन और भविष्य बनाना था. हमने अब तक इसी खूबसूरती से निभाया है. मैं अपने पार्टनर की पूरी तरह से दीवानी हूं, भला ये बुरी बात कैसे हो गई. अगर मैं उस इंसान से प्यार ही नहीं करती जिससे मैं शादी कर रही हूं, तो फिर मैं उससे शादी ही क्यों करूंगी. वे जीवन भर मेरे साथी रहेंगे. आम दिनों में भी और खास दिनों में भी, वे मेरे दोस्त रहेंगे. मेरे बच्चों के पिता बनेंगे. वे वो इंसान हैं जिनके साथ मैं बुढ़ापे तक रहूंगी.’

विज्ञापन

रश्मिका ने शेयर किया वीडियो

रश्मिका मंदाना ने इस नोट के साथ-साथ एक क्यूट वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में विजय देवरकोंडा रश्मिका को अपनी पीठ पर बिठाए नजर आ रहे हैं. इस क्यूट वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विजय ने शेयर किया पोस्ट

विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रश्मिका के लिए पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में विजय ने रश्मिका के साथ एक फोटो शेयर किया है. साथ ही विजय ने उस वीडियो को भी शेयर किया है, जिसे रश्मिका ने अपनी पोस्ट में शेयर किया. इस पोस्ट के कैप्शन में विजय ने लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी. मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक जिसे मैंने बिल्कुल सही किया. जो भी लोग परेशान हैं, हम दोनों बहुत खुश हैं. मैं खुशकिस्मत हूं. उन सभी को ढेर सारा प्यार जो प्यार और खुशी से जीने की सादगी को सेलिब्रेट करते हैं. अब, बिना किसी सोचे-समझे दया या सम्मान के, बाकी सब लोग भाड़ में जाएं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ