King Poster Release: 'कातिल नहीं, आशिक हूं…', शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज

King Movie Poster Release: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर में किंग खान के धांसू अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. रिलीज होते ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है.

king movie poster release

शाहरुख खान की 'किंग' का पोस्टर हुआ रिलीज (pic credit- instagram)

King Movie Poster Release: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. किंग खान मुंह में गुलाब और हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. वहीं उनके बैकग्राउंड में आग ही आग देखने को मिल रही है. शाहरुख खान के इस नए लुक पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. फिल्म के इस नए पोस्टर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया है. शाहरुख खान के फैंस उनके लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं मेकर्स ने नया पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट का ऑडियंस लंबे समय से इंतजार कर रही थी. वहीं अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 2026 में 26 दिसंबर को दस्तक देने जा रही है. अब फैंस को दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहरुख खान फुल एक्शन अंदाज में नजर आएंगे. वहीं पोस्टर में भी उनका लुक काफी धांसू लग रहा है. नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है.

विज्ञापन

कैप्शन में क्या लिखा?

किंग खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है. पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं…’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कैप्शन में ही रिवील की गई है. इस फिल्म को आप क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. बता दें इस फिल्म से एक्टर का लुक पहले भी रिलीज किया जा चुका है, लेकिन इस लेटेस्ट लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

शाहरुख खान की इस अपकमिंग फिल्म से उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. जी हां इस फिल्म में सुहाना खान भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि अभी तक इन सितारों के लुक से पर्दा नहीं उठा है. फिलहाल शाहरुख खान के लुक को ही मेकर्स ने फैंस के सामने रिवील किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ