फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe, स्वाद आएगा लाजवाब

Feni Recipe Easy: करवाचौथ पर खासतौर से फेनी बनाई जाती है. यह स्वादिष्ट होती है और अपने यूनिक टेक्सचर के चलते खाने में बेहद अच्छी भी लगती है. ऐसे में यहां आपके लिए फेनी की बेहद खास रेसिपी दी जा रही है जिसे आप भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं.

Feni Recipe

घर पर कैसे बनाएं फेनी, जानिए यहां. Image Credits- AI

Karwa Chauth Special Feni: फेनिया या फेनी एक मीठा पकवान है जिसे करवाचौथ पर खासतौर से तैयार किया जाता है. खासकर करवाचौथ से पहले और बाद में महिलाएं स्वादिष्ट फेनी जरूर खाती हैं. इसे बनाने की रेसिपी कई हद तक सेवइयां जैसी ही होती है लेकिन फेनी का टेक्सचर और टेस्ट अलग होता है जो इसे एक अलग और खास रेसिपी बनाता है. ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ पर फेनी बनाने का सोच रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही 20 से 25 मिनट में फेनी तैयार करके खाई जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फेनी बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

फेनी – 2 कप
घी – 2 चम्मच
दूध – 4 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
चीनी – 4 से 5 चम्मच या स्वादानुसार
कटे हुए बादाम और पिस्ता – आधा कप

विधि

विज्ञापन
  • फेनी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में दूध डालकर आंच पर चढ़ा दें.
  • जब दूध उबल जाए तो इसमें चीनी मिलाएं और पकाएं.
  • अब फेनी डालें और अच्छे से मिक्स करके इसमें इलायची का पाउडर डालें.
  • आखिर में सूखे मेवे डालकर हिलाएं और आंच बंद कर दें.
  • फेनी को कटोरी में निकालकर सर्व करते हुए ऊपर से सूखे मेवे से गार्निश करें.

कंडेंस्ड मिल्क से भी बना सकते हैं फेनी

फेनी को कंडेंस्ड मिल्क के साथ भी बनाया जा सकता है. इसके लिए दूध कम डालें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क या मिल्कमेड डालकर पकाएं. इसमें सूखे मेवे और केसर के छल्ले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अगर कंडेंस्ड मिल्क डाला है तो आपको अलग से चीनी डालने की जरूर नहीं पड़ेगी. कंडेंस्ड मिल्क की मिठास से ही फेनी में मीठा स्वाद आ जाएगा. इसे आप पतला भी बना सकते हैं और गाढ़ा भी, फेनी हर तरह से स्वादिष्ट लगती है.

विज्ञापन

ये टिप्स आएंगे काम

  • फेनी बनाने के लिए मोटे तले वाले बर्तन का इस्तेमाल करें. इससे फेनी जलती नहीं है.
  • मोटे चमचे या फ्लैट कलछी का इस्तेमाल करें जिससे फेनी पकने के दौरान टूटेगी नहीं.
  • गैस पर आंच धीमी रखकर ही दूध को पकाएं. इससे दूध उफनता नहीं है और उसमें झाग भी कम बनता है.
  • फेनी अगर भुनी हुई नहीं खरीदी है तो उसे बिना घी के नॉन स्टिक पैन में भुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने का करने लगेगा मन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ