भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. भारत छोड़ो नोटिस के तहत सुनवाई को 2 नवंबर तक टाल दिया गया है. अब 2 नवंबर तक इमरान खान पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Imran khan gets relief Bombay high court

Imran Khan News: भारत छोड़ो नोटिस पर बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अब एक्टर पर 2 नवंबर तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अब सुनवाई को 2 नवंबर तक टाल दिया गया है. डेडलाइन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह के आश्वासन पर सुनवाई को टाला गया है. इसका मतलब है कि 2 नवंबर तक इमरान खान पर कोई भी कार्रवाई ना करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. अब इमरान खान के मामले में अगली सुनवाई पर ही कोई दूसरा फैसला सुनाया जा सकता है. तब तक इमरान खान को इस मामले में पूरी तरह से राहत मिल चुकी है.

विज्ञापन

सुनवाई टली

फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) और मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ भारत छोड़ो नोटिस जारी किया था. इसके तहत एक्टर को 28 अक्टूबर को भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए थे. वहीं इस नोटिस पर इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. वहीं अब इस मामले की सुनवाई को 2 नवंबर तक टाल दिया गया है. साथ ही दी गई तारीख तक इमरान खान पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती. चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की डिवीजन बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए ये फैसला लिया है.

विज्ञापन

इमरान खान ने नोटिस को दी थी चुनौती

इमरान खान ने 17 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में भारत छोड़ो नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी. एक्टर ने दावा किया था कि इस प्रोटेस्ट में उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने वाले प्रोटेस्टर्स को सपोर्ट नहीं किया था. प्रोटेस्टर्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है. जिसके बाद इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की और जिसके बाद एक्टर को अब कुछ दिनों तक राहत मिली है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रोटेस्ट में इमरान खान भी शामिल हुए थे. जिसके बाद फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) और मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ भारत छोड़ो नोटिस जारी कर दिया था. FRRO का कहना था कि इमरान खान विदेशी नागरिक हैं और वो प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. जिसके बाद नोटिस के तहत एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने की बात कही गई थी. हालांकि एक्टर ने इस नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ