हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: Malaika Arora के दुख में साथ खड़े हुए अर्जुन कपूर, बेहाल हालत में आए नजर

विज्ञापन

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को लेकर बुरी खबर आई। एक्ट्रेस के पिता ने आज सुबह अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कुछ वक्त पहले मलाइका के एक्स पति अरबाज खान बांद्रा स्थित घटनास्थल पर पहुंचे थे। अब बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर को अनिल अरोड़ा के फ्लैट के बाहर देखा गया। उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए जिन्हें एक्टर कैमरे की नजरों से छिपाते हुए दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

मलाइका और अमृता भी पहुंची

बता दें कि अनिल अरोड़ा की जिस वक्त मौत हुई तब मलाइका अरोड़ा मुंबई में थीं। जैसे ही पता के निधन की खबर आई वो सब कुछ छोड़कर दौड़ती-भागती मुंबई पहुंची। उनके साथ बेटा अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंची। इस दौरान सभी की आंखें नम देखी गईं। मलाइका जिस हालात में मुंबई पहुंची उसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए। मलाइका की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मलाइका अरोड़ा बीते दिन मुंबई में थीं, जहां उन्होंने अपने पिता अनिल अरोड़ा से मुलाकात की थी। उस वक्त एक्ट्रेस ने भी नहीं सोचा होगा कि अगले ही दिन उनके साथ ये अनहोनी हो जाएगी।

खान फैमिली भी पहुंची

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर सुनते ही सबसे पहले अरबाज खान पहुंचे। उनके बाद सलीम खान, सोहेल खान, अलवीरा और सलमान खान की मां सलमा भी पहुंची। उनके अलावा सोफी चौधरी भी अरोड़ा फैमिली की इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी हुईं।

विज्ञापन
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि इस दुखद वक्त में सलमान खान नजर नहीं आए हैं। फिलहाल सेलेब्स और मलाइका अरोड़ा के दोस्त अभी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

करीबी सूत्र ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि अनिल अरोड़ा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो पा रहा है। जाहिर है कि बीते दिन मलाइका अपने पिता से मिली थीं और अगले ही दिन उनकी सुसाइड की खबर काफी चौंकाने वाली रही है। इस बीच मलाइका अरोड़ा के करीबी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूत्र का कहा है कि अनिल अरोड़ा की मौत सुसाइड नहीं बल्कि एक हादसा है। उनकी मौत छत से गिरने की वजह से हुई है।

Sponsored Links by Taboola