वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर को होगा. वहां पर ईशान किशन की वापसी हो सकती है. इस वजह से प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. अश्विन का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी बाहर हो सकते हैं.

IND vs NZ

क्या चौथे टी20 में खेलेंगे वैभव? (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबले जीत लिए हैं. तीनों मुकाबलों में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया चौथा और पांचवां मुकाबला जीतकर अब क्लीन स्वीप कर सकती है. चौथे मैच की प्लेइंग-11 को लेकर काफी चर्चा चल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि ईशान किशन आएंगे तो वैभव सूर्यवंशी बाहर होंगे. इसके अलावा संजू सैमसन को भी बाहर किया जा सकता है. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने अब चौथे टी20 की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वैभव को बाहर होना पड़ सकता है.

विज्ञापन

आर अश्विन ने क्या कहा?

पहले टी20 की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया गया था. इस मुकाबले में ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी आ गई. उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. दूसरे टी20 में वैभव तीसरे नंबर पर खेलने आए. उन्होंने चार रन बनाए. तीसरे टी20 में उन्होंने ओपनिंग की. वहां पर वैभव ने ताबड़तोड़ 45 रनों की पारी खेली. चौथे टी20 में ईशान का खेलना तय है. वो प्रैक्टिस करते हुए नज़र आए. ऐसे में अश्विन का कहना है कि ईशान के आने पर वैभव को बाहर जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

सोनी लिव पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “जब ईशान किशन नहीं हैं और वैभव सूर्यवंशी को टीम में आना है तो शायद ये बेस्ट ऑर्डर लगता है. संजू सैमसन के पास तीसरे नंबर पर खेलने का अनुभव है. हालांकि अब चौथे टी20 में ईशान वापसी करते हैं तो मुझे लगता है कि वैभव बाहर हो जाएंगे. संजू फिर से ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. इसके वो हकदार भी हैं.”

विज्ञापन

कब होगा चौथा टी20 मैच?

भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक बेहतरीन रहा है. गेंदबाजों की थोड़ी धुनाई हुई है. अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में 38 गेंदों में 113 रन बनाकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी ने भी 45 रन बनाए. भारतीय टीम चौथे मैच में भी तगड़ा प्रदर्शन करना चाहेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच 30 अक्टूबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दम देखने को नहीं मिला है. न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं. कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. इसकी पूरी संभावनाएं लग रही हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 T20I मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर कुमार, अश्विन ने बड़ा दावा कर मचाई हलचल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ