Ikka OTT Release: 'धुरंधर' के रहमान डकैत संग Sunny Deol ओटीटी पर उड़ाएंगे गर्दा, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी 'इक्का'

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. यह एक कोर्टरूम फिल्म है, जिसमें आपको दोनों स्टार के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है.

ikka film
1 / 5

सुपरस्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना फिल्म बॉर्डर के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. दरअसल, सनी पाजी और अक्षय खन्ना सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म 'इक्का' में नजर आने वाले हैं. यह एक थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में आपको दिया मिर्जा, संजीदा शेख, तिल्लोतामा शोम शोम और आकांक्षा रंजन कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

इक्का फिल्म

इक्का फिल्म2 / 5

सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों फिल्म इक्का में एक साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म एक हाई-स्टेक्स लीगल ड्रामा है, जिसमें आपको पर्सनल हिस्ट्री से लेकर नैतिक दुविधाएं देखने को मिलने वाली है. इस मूवी की कहानी सनी देओल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिन्होंने एक मशहूर वकील का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

इक्का मूवी कहानी

इक्का मूवी कहानी3 / 5

फिल्म में दिखाया गया है कि सनी पाजी ने अतीत में एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का केस लड़ा था. हालांकि, उस शख्स की वापसी एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर देती है. इस  मूवी की कहानी आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है और बोर नहीं होने देती है.

इक्का फिल्म ओटीटी रिलीज

इक्का फिल्म ओटीटी रिलीज4 / 5

सनी देओल की फिल्म इक्का 10 जूलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में तिलोत्तमा शोम एक दमदार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाली है.

विज्ञापन

इक्का फिल्म कहां देखें?

इक्का फिल्म कहां देखें?5 / 5

फिल्म 'इक्का' को एल्केमी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इस फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म इक्का से सनी देओल ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. इस मूवी में उनका दमदार रोल दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन