Laughter Chefs Season 2: कलर्स के अपकमिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2‘ में अब तक जो भी कंटेस्टेंट्स सामने आए हैं वो कुकिंग के मामले में अनाड़ी नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स ने कुकिंग बैटल लड़े और उनका परफॉरमेंस ऐसा था कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मेकर्स भी शर्म से पानी-पानी हो गए होंगे। बिग बॉस खेल रहे कंटेस्टेंट्स भी इस कुकिंग शो के कंटेस्टेंट्स से लाख गुना बेहतर लग रहे हैं।
खाना पकाने में फिसड्डी हैं ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के कंटेस्टेंट्स
हाल ही में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) भी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से कम्पटीशन करते हुए नजर आए थे। इस दौरान इन दोनों टीम को वड़ा पाव बनाने थे। इस टास्क में भी ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के कंटेस्टेंट्स बुरी तरह से हार गए। न तो उनसे कुकिंग हो रही थी और न ही ये कॉमेडी कर पा रहे थे। समर्थ और अभिषेक ने साबित कर दिया कि वो खाना पकाने में बिल्कुल फिसड्डी हैं। इन दोनों से पहले मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी बिग बॉस के घर में कुकिंग बैटल में उतर चुकी हैं।
स्डैंड अप कॉमेडियन के बिना ही होगी कॉमेडी?
मनारा कुकिंग करना तो दूर कुकिंग स्टेशन पर भी खड़ी नजर नहीं आई थीं और सब कुछ अकेले भारती सिंह (Bharti Singh) को ही मैनेज करना पड़ा था। अब अगर इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स कुकिंग के मामले में बेकार हैं तो आखिर खाना बनेगा कैसे और शो चलेगा कैसे? वैसे भी इनमें से कोई भी स्डैंड अप कॉमेडियन तो है नहीं कि ऑडियंस को हंसा-हंसाकर पागल कर दें। तो ऐसे में ऑडियंस के लिए ये समझ पाना मुश्किल हो सकता है कि वो ये शो क्यों देखें? जब शो का नाम है ‘लाफ्टर शेफ्स’ और न तो कोई कॉमेडी करने के काबिल है और न ही इनमें से कोई ढंग का शेफ लग रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या एक्टिंग छोड़ राजनीति में आएंगे Karan Veer Mehra? भविष्यवाणी से टूटे Chum से शादी के सपने
रुबीना के कंधों पर टिकी जिम्मेदारी
आपको बता दें, इनके अलावा राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी इस शो का हिस्सा हैं और उन्हें भी कुकिंग नहीं आती। हालांकि, शो में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जैसे कंटेस्टेंट्स भी होंगे जो अच्छी तरह से खाना बनाना जानते हैं। रुबीना ने बिग बॉस के घर में भी किचन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। ऐसे में अब वो ही इस शो की नाक काटने से बचा सकती हैं। पिछले सीजन अली गोनी (Aly Goni) और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने शो में असल में कुकिंग की थी और बाकी सभी तो बस एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आए थे।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines