क्या एक्टिंग छोड़ राजनीति में आएंगे Karan Veer Mehra? भविष्यवाणी से टूटे Chum से शादी के सपने

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा और चुम दरांग की शादी हुई तो क्या वो टिक पाएगी? अब उसे लेकर एक खास भविष्यवाणी हुई है। साथ ही करण के करियर को लेकर को भी चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Chum Darang

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Chum Darang file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणियां हुई हैं। पंडित जी ने घर में आकर सभी कंटेस्टेंट्स को उनका भविष्य बताया। इस दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को लेकर जो-जो कहा गया वो काफी चौंका देने वाला था। पंडित जी ने करण को कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसके बाद उनका और चुम दरांग (Chum Darang) का भी दिल टूट गया। अब हो सकता है कि करण और चुम का रिश्ता बनने से पहले ही खत्म हो जाए। चलिए जानते हैं कि आखिर करण को लेकर ऐसी भी कौन-सी भविष्यवाणी हो गई जिसके बाद उनका भविष्य पूरी तरह से बदल सकता है।

विज्ञापन

क्या एक्टिंग छोड़ पॉलिटिक्स में करियर बनाएंगे करण?

दरअसल, सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि क्या करण ढेर सारे शोज करने और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जीतने के बाद क्या एक्टिंग से यू टर्न लेने वाले हैं? करण ने तो अभी तक इस बारे में शायद कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन पंडित जी ने उन्हें एक्टिंग छोड़ने का सुझाव दे दिया है। उन्होंने कहा कि करण को एक्टिंग बंद करके अब पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लेनी चाहिए। पॉलिटिक्स में करण का करियर बुलंदियों पर रहेगा, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएंगे।

विज्ञापन

करण की शादी पर भी हुई प्रीडिक्शन

अविनाश ने जब उनसे पलटकर सवाल किया कि अब तक उन्होंने इतने सालों में जो एक्टिंग के क्षेत्र में काम किया उसका क्या? तो पंडित जी ने बेहद मुखर होकर कहा- ‘कर ली ना एक्टिंग? देखो एक्टिंग करके भी क्या उखाड़ लिया?’ इसके बाद उन्होंने ये तक कह दिया कि क्या वो एक्टिंग करके अमिताभ बच्चन बन गए? अगर वो पॉलिटिक्स में आएंगे तो उनका भविष्य बेहद उज्वल होगा क्योंकि वो बेहद चतुर हैं। इसके अलावा इन एस्ट्रोलॉजर ने करण की शादी पर भी प्रीडिक्शन की है। उन्होंने करण को तीसरी शादी करने से साफ-साफ मना कर दिया।

विज्ञापन

करण की कुंडली में नहीं है लड़की

उन्होंने करण को सलाह दी कि शादी करो ही मत क्योंकि आपसे कोई लड़की खुश रह ही नहीं सकती। पंडित जी बोले कि करण कि कुंडली में लड़की है ही नहीं और आ भी गई तो दौड़ जाएगी और मुड़कर भी नहीं देखेगी। इसके बाद उन्होंने कन्फर्म किया कि बिग बॉस के घर में तो कोई उन्हें पसंद नहीं करती और जब लोगों ने चुम का नाम लिया तो पंडित जी ने चुम को करण से दूर रहने की सलाह दे डाली। अब चुम उनकी बातों को कितना सीरियस लेती हैं वो तो वक्त बताएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ