कम उम्र में शादी कर बनीं मां, भारत की पहली विलेन जिन्हें कहा गया 'पाक जासूस', पहचाना क्या?

Kuldip Kaur: फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल विलेन, जिन्हें कहा गया कि वो ‘पाक जासूस’ हैं और फिर अचानक से उनकी मौत हो जाती है। एक्ट्रेस की मौत फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति रही और उनकी मौत पर ना जाने कितने लोगों का दिल टूटा। हालांकि उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Kuldip Kaur

Kuldip Kaur, image credit- Google

विज्ञापन

Kuldip Kaur: फिल्म इंडस्ट्री में हर एक कलाकार अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाता है। फिर चाहे वो हीरो का रोल निभाए या विलेन बनें। सिनेमा के कई ऐसे विलेन हैं, जिन्होंने हीरो से ज्यादा विलेन बन पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल विलेन कौन थी? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं…

भारत की पहली फीमेल विलेन

भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल विलेन मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस थी। जी हां, पंजाबी अभिनेत्री कुलदीप कौर को भारत की पहली फीमेल विलेन माना जाता है। साल 1948 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कुलदीप ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पहली बार पंजाबी फिल्म ‘चमन’ से काम करना शुरू किया था। इस फिल्म से उन्हें बेहद सफलता मिली।

विज्ञापन
Kuldip Kaur

Kuldip Kaur

हिंदी फिल्म ‘गृहस्थी’

हालांकि इस फिल्म के अगले साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘गृहस्थी’ में विलेन का रोल अदा किया, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने 50 के दशक की कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया। कुलदीप कौर समाधि, बैजू बावरा, बाज, अनारकली और आधी रात जैसी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में उतर गई। धीरे-धीरे एक्ट्रेस का जलवा हर तरफ दिखने लगा और 50 के दशक में अफवाहें आईं कि वो एक पाकिस्तानी जासूस हैं। हालांकि ये अफवाहें झूठी साबित हुई।

14 साल की उम्र में हुई शादी

साल 1927 में लाहौर में जन्मी कुलदीप कौर की शादी महज 14 साल की उम्र में ही कर दी गई थी। फिर जब वो 16 साल की हुई तो उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। फिल्मों में काम करने के लिए उनके परिवार ने उनका विरोध किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और आगे बढ़ी। कहा जाता है कि कुलदीप ने विभाजन से पहले लाहौर में फिल्में बनाना शुरू किया।

विज्ञापन
Kuldip Kaur

Kuldip Kaur

32 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर कहा जाता है कि यहां पर उनका प्राण के साथ अफेयर था। इसके बाद कुलदीप और प्राण दोनों भारत आ गए। कुलदीप कौर ने एक दशक के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और फिर एक दिन अचानक उनकी मौत हो गई। साल 1960 में 32 साल की उम्र में कुलदीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ