Khatron Ke Khiladi 14 Highest Paid Contestant: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ आज से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। रोहित शेट्टी के शो का प्रोमो वीडियो पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें सभी खिलाड़ी डर से कंपकंपाते हुए नजर आए थे। अब फैंस उन्हें टीवी पर अपने डर का सामना करते देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच लोग यह जानने के लिए भी बरकरार हैं कि रोहित शेट्टी के शो में किस खिलाड़ी को कितनी फीस दी गई है। जाहिर है कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में टीवी एक्टर शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और असीम रियाज जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये स्टार्स पहले बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं, जिसके लिए इन्होंने मोटी फीस वसूली थी। आइए जानते हैं कि खतरों से खेलने के लिए किस खिलाड़ी को कितनी फीस दी जा रही है। साथ ही सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
अभिषेक कुमार ने वसूली कितनी फीस?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा अभिषेक कुमार बन रहे हैं, जो पहले से काफी पॉपुलर हैं। फैंस उन्हें अपने डर का सामना करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनर-अप भी रह चुके हैं। अपडेट है कि रोहित शेट्टी के शो के लिए उन्होंने प्रति सप्ताह 8-10 लाख रुपये वसूले हैं। हालांकि वो कुछ अन्य खिलाड़ियों से फीस के मामले में पीछे हैं। उनसे ज्यादा फीस शालीन भनोट और असीम रियाज को मिली है।
शालीन भनोट और अन्य की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शालीन भनोट भी खतरों से खेलते हुए दिखाई देंगे। वो ‘बिग बॉस 16’ के फाइनलिस्ट भी थे। खबर है कि वो रोहित शेट्टी के शो के लिए प्रति सप्ताह 15 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे 7 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। फैंस शिल्पा को स्टंट करते देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।
सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए प्रति सप्ताह 5-7 लाख रुपये ले रही हैं, जबकि गशमीर महाजनी 12 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। ‘छोटी सरदारनी’ से फेमस हुईं निम्रत कौर आहलुवालिया ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए 8-10 लाख रुपये ले रही हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 13’ के फर्स्ट रनर-अप असीम रियाज 15-20 लाख रुपये ले रहे हैं। इस तरह से असीम रोहित शेट्टी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।