Kesari 2 BO Prediction: Akshay Kumar की फिल्म 'केसरी 2' को कितनी ओपनिंग, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया अनुमान

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसे में पहले दिन फिल्म के कितने करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद जताई जा रही है, चलिए आपको बताते हैं।

Kesari 2 Opening Day Prediction

Kesari 2 Opening Day Prediction

विज्ञापन

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अपनी रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ चुकी है। इस कोर्टरूम ड्रामा को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से बढ़ रही है। फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स भी पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर दमदार होगी।

बुकिंग में दिखा जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जो गुड फ्राइडे की छुट्टी के दिन पड़ रही है। इस खास दिन का फायदा फिल्म की बुकिंग पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो PVR, INOX और Cinepolis जैसे नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में अब तक 15,000 से ज्यादा टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि ये आंकड़ा रिलीज से पहले 40,000 तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

पहले दिन की कमाई पर एक्सपर्ट्स की नजर

फिल्म की ओपनिंग को लेकर इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का मानना है कि केसरी 2 पहले दिन करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वहीं, फिल्म से जुड़े कुछ दूसरे सूत्रों का दावा है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो ओपनिंग कलेक्शन 7 करोड़ के पार भी जा सकता है। यानी साफ है कि फिल्म की किस्मत काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया पर टिकी होगी।

लंबे वीकेंड का मिलेगा फायदा

फिल्म की रिलीज का समय भी इसके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। गुड फ्राइडे के चलते एक लंबा वीकेंड सामने है, जिससे दर्शकों के पास सिनेमा का रुख करने का अच्छा मौका होगा। खास बात ये भी है कि इस समय कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं है, जिससे केसरी चैप्टर 2 को सोलो रिलीज का पूरा फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कास्ट

ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘केसरी’ का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। कहानी ‘The Case That Shook The Empire’ नाम की फेमस किताब पर आधारित है, जिसमें ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक साहसी वकील सी. शंकरन नायर की कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

‘जाट’ से मिल सकती है टक्कर

हालांकि फिल्म को सीधी टक्कर नहीं मिल रही, लेकिन सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पहले से ही सिनेमाघरों में चल रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या केसरी चैप्टर 2 सनी की फिल्म को पछाड़ पाएगी या फिर दोनों का क्लैश दर्शकों को बांट देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ