Bollywood Actresses to be Mom in 2025: बीते कुछ दिनों से कटरीना कैफ को लेकर खबरें थी कि वह प्रेग्नेंट हैं. अब उन्होंने इसे ऑफिशियल कर दिया है. लेकिन, इस लिस्ट में केवल उनका ही नाम नहीं है. इसमें कई और नाम शामिल हैं, जिनके घर इस साल 2025 में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. इसमें परिणीति चोपड़ा जैसे कई स्टार्स शामिल हैं, जो पैरेंट्स बनने वाले हैं. चलिए बताते हैं उनके नाम…
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. फोटो में एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. इसे शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी जिंदगी के बेस्ट चैप्टर की शुरुआत. दिल खुशियों से भरा हुआ है.’ कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राई मीटर में हैं.
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, Vicky Kaushal के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी अपने पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी का ऐलान 25 अगस्त को किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि वह एक दो और फिर अब दो से तीन होने जा रही हैं. वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एन्जॉय कर रही हैं और पति राघव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.
पत्रलेखा-राजकुमार राव
पत्रलेखा और राजकुमार राव भी अपने पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं. कपल ने इसी साल 9 जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. आपको बता दें कि दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी. पत्रलेखा प्रेग्नेंसी के समय को एन्जॉय कर रही हैं साथ ही फिल्मों में काम भी जारी है.
यह भी पढ़ें: 14 की उम्र में जबरन शादी, मेकअप आर्टिस्ट बन की करियर की शुरुआत, फिर बन गईं साउथ की सेंसेशनल एक्ट्रेस
शूरा खान-अरबाज खान
अरबाज खान और शूरा खान इस साल 2025 में पैरेंट्स बनने वाले हैं. शूरा की प्रेग्नेंसी के भी काफी चर्चे रहे हैं. लेकिन बाद में अरबाज ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि वो दूसरी बार पापा बनने वाले हैं. जबकि शूरा पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि अरबाज और शूरा ने 25 दिसंबर, 2023 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी.
यह भी पढ़ें: बचपन में सिर से उठा पिता का साया, सगाई टूटी तो रहीं ताउम्र कुंवारी; पहचाना कौन है ये हसीना?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines