हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Aaryan मिस्ट्री गर्ल को कर रहे डेट? विद्या बालन ने कर दिया खुलासा

Kartik Aaryan Date Mystery Girl: कार्तिक आर्यन, , विद्या बालन और तृप्ति डिमरी अगले हफ्ते कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखाई देंगे। शो के दौरान विद्या ने बताया कि एक्टर मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan And Vidya Balan.

Kartik Aaryan Date Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अप​कमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अनीस बज्मी की डायरेक्ट इस फिल्म में कार्तिक के अलावा ​माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी हैं। फिल्म की रिलीज के बीच कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में विद्या बालन ने भूल भुलैया 3 के सेट से एक्टर की जिंदगी में एक मिस्ट्री गर्ल के को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद से फैंस भी जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर वो हसीन दिलरूबा है कौन?

शूटिंग के वक्त कर रहे थे डेटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी अगले हफ्ते कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखाई देंगे। इस बीच शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें विद्या बालन को एक लड़की का जिक्र करते हुए सुना गया जिसे कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 की शूटिंग के दौरान डेट कर रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग पर क्यों लगी रोक? 

विद्या बालन ने खोल दी पोल

प्रोमो में विद्या कहती हैं कि भूल भुलैया 3 की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे थे। वो हर वक्त फोन पर रहते थे। एक्ट्रेस ने कहा, ‘कार्तिक हमेशा फोन पर रहते थे और लव यू, मी टू, मी टू…’ इसके बाद एक्ट्रेस ने मजाक में कार्तिक आर्यन से उस मिस्ट्री गर्ल का नाम पूछा। यह सुनकर पहले तो एक्टर हैरान हुए और फिर ब्लश करने लगे।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्ल कौन

कार्तिक आर्यन उस मिस्ट्री गर्ल का नाम बताएंगे या नहीं यह तो खैर आने वाले एपिसोड में पता चल जाएगा लेकिन विद्या बालन के इस सवाल पर एक्टर ने ना हामी भरी और ना ही इंकार किया। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद यह मिस्ट्री गर्ल सारा अली खान या फिर अनन्या पांडे हो सकती हैं।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी अप​कमिंग कॉमेडी हॉरर फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका क्लैश अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगा। क्लैश पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा था कि यह वाकई सौभाग्य है कि दिवाली पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा है। वो चाहते हैं कि दोनों ही फिल्में कमाल करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola