Kartik Aaryan ने रिवील की मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई, लव लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए खुलासा किया है कि वो रिलेशन में हैं या नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने क्या कहा है और लव लाइफ के अलावा उन्होंने क्या-क्या खुलासा किया है।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

विज्ञापन

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर तरफ इस फिल्म के बारे में चर्चा होती नजर आ जाती है। इस बीच अब कार्तिक ने अपनी लव लाइफ पर बात की है और बताया है कि वो रिलेशन में हैं या नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक की पर्सनल लाइफ पर अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा था कि उनकी लाइफ में कोई मिस्ट्रीगर्ल है। अब कार्तिक ने साफ कर दिया है कि क्या सच्चाई है। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन ने इस पर क्या कहा?

कार्तिक आर्यन ने लव लाइफ पर की बात

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने द मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों से वो सिंगल हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों के बिजी शेड्यूल की वजह से पर्सनल लाइफ के लिए उनके पास बेहद कम टाइम बचता है। उन्होंने कहा कि मैं सिंगल हूं और मुझे अपनी लाइव लोकेशन किसी को भेजने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

किसी डेटिंग ऐप पर नहीं कार्तिक

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे कार्तिक ने कहा कि मैं किसी भी डेटिंग ऐप पर भी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि ‘चंदू चैंपियन’ सहित अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर मैंने फोकस किया है और इस वजह से मैं बिजी रहता हूं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’ के लिए की अपनी मेहनत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए उन्हें एक प्रोफेशनल एथलीट की तरह ही खुद का शेड्यूल पूरा करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

बिजी रहता है एक्टर का शेड्यूल

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने बेहद सख्त शेड्यूल फॉलो किया है। इसमें जिम से लेकर खाने और सोने… हर चीज का बेहद ध्यान रखा गया है और ये सब दो साल तक चलता रहा। इन सबमें उन्होंने कहा कि उनके पास डेटिंग के लिए टाइम ही नहीं है। गौरतलब है कि इस वक्त कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ से हुई ‘भूल-भूलैया 3’ की टक्कर

एक्टर की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ की बात करें तो ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से हुई। दोनों फिल्मों की टक्कर की गूंज इतनी तेज थी कि इसका असर दोनों की कमाई पर देखने को मिल रहा है। जहां उम्मीद की जा रही थी कि दोनों फिल्में अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ की कमाई कर सकती है, तो दोनों ही फिल्में इस आंकड़े से बेहद पीछे रहीं। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की टोटल कमाई कितनी होती है और दोनों में कौन आगे रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ