Karan Johar की मां को क्या हुआ? अस्पताल में भर्ती हुईं Hiroo Johar

Hiroo Johar Admitted to Hospital: फिल्ममेकर करण जौहर की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो फैंस परेशान हो गए और उन्होंने हीरू जौहर के लिए जल्दी ठीक होने की दुआ की।

Karan Johar, Hiroo Johar

Karan Johar, Hiroo Johar

विज्ञापन

Hiroo Johar Admitted to Hospital: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मां को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, करण की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करण की मां हीरू जौहर का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो फैंस परेशान हो गए। हर कोई हीरू के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगा।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। अपने अकाउंट पर शेयर किए वीडियो को अपलोड़ करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि करण जौहर और उनके सबसे अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​को अंबानी अस्पताल में हीरू जौहर से मिलने जाते देखा गया, जिन्हें बीते दिन यहां भर्ती कराया गया था। उनके जल्दी ठीक होने की दुआ।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करण की मां को क्या हुआ?

जैसे ही हीरू जौहर को लेकर खबर सामने आई, तो फैंस परेशान हो गए और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर हीरू को क्या हुआ? हालांकि इसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बस इतना ही पता लगा है कि बीते दिन करण की मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

फैंस क्या बोले? 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगी। दूसरे यूजर ने कहा कि उनके लिए ढेर सारी दुआएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान उनको जल्दी ठीक करें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

करण ने नहीं दिया कोई स्टेटमेंट

बता दें कि इस पर अपडेट देते हुए फैमिली के एक शख्स का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं। हालांकि इस पर अभी तक करण जौहर ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है और ना ही उनका कोई रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ