---विज्ञापन---

EXCLUSIVE: अपने लिए कैसे किरदार चुनते हैं Gurmeet Choudhary? कोई रोल चुनने से पहले एक्टर के लिए क्या जरूरी?

Gurmeet Choudhary: पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी ने News24 से बात की। इस एक्सक्लूसिव बातचीत में गुरमीत ने कई बातें बताईं। इस दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि अपने लिए किसी भी रोल को वो कैसे चुनते हैं।

---विज्ञापन---

Nancy Tomar

Gurmeet Choudhary: पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों ‘ये काली-काली आंखें’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर को लेकर तमाम तरह की न्यूज हैं। इस बीच अब गुरमीत ने News24 से बात की। इस एक्सक्लूसिव बातचीत में गुरमीत ने कई बातें बताई। इस दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि अपने लिए किसी भी रोल को वो कैसे चुनते हैं। गुरमीत ने बताया कि किसी किरदार को सलेक्ट करने से पहले उनके लिए क्या जरूरी होता है?

---विज्ञापन---

क्या बोले गुरमीत?

News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में गुरमीत ने कहा कि ये स्क्रिप्ट के ऊपर होता है। गुरमीत से जब पूछा गया कि वो ड्रामा या फिर एक्शन कौन-से रोल करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा कि ये स्क्रिप्ट पर डिपेंड करता है कि स्क्रिप्ट कौन-सी अच्छी है। उन्होंने कहा कि अगर ड्रामा अच्छा तो वो ड्रामा करना पसंद करेंगे और अगर एक्शन अच्छा है, तो जाहिर है कि वो एक्शन रोल करेंगे।

गुरमीत के लिए क्या जरूरी?

इसके आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ एक्शन से मतलब नहीं होता है क्योंकि अगर आप सिर्फ एक्शन देखोगे तो बोर हो जाओगे। गुरमीत ने कहा कि मेरे लिए स्क्रिप्ट बहुत जरूरी होती है। स्क्रिप्ट के बेसिस पर ही समझ आता है कि आप क्या रोल करना चाहते हैं। गौरतलब है कि गुरमीत चौधरी इन दिनों बेहद चर्चा में हैं। एक्टर की ‘ये काली-काली आंखें 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।

---विज्ञापन---

रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज

ऐसे में फैंस मजे से इसको देख रहे हैं। इस बारे में भी बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि किसी भी बाहरी इंसान के लिए उस जगह आना बेहद मुश्किल होता है, जहां सब पहले से ही अपनी-अपनी जगह बना चुके हैं। इस सीरीज में गुरमीत अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अगर इसकी कहानी की बात करें तो ये एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है।

प्‍यार, धोखा और जुनून 

इस सीरीज में आपको प्‍यार, धोखा और जुनून देखने को मिलेगा। बता दें कि इस बार सीरीज का दूसरा सीजन आया है, जो दो साल बाद स्ट्रीम किया गया है। इस बार की कहानी पहली से भी ज्यादा मजेदार है और थोड़ी खतरनाक भी लग रही है। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर भी आया था। इस सीरीज में गुरमीत के अलावा श्वेता त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला और अरुणोदय सिंह की भी झलक देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- निमोनिया के बाद अब Saira Banu को क्या हुआ? कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

First published on: Dec 07, 2024 05:02 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola