Karan Johar Share His Mental Health Problem: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके मज़ेदार वीडियो अक्सर फैंस को एंटरटेन करते हैं। साथ ही करण के फोटोशूट्स भी कमाल के होते हैं। इसी बीच अब करण ने फैंस के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है और वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के खास मौके पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने अब मेंटल हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा।
यह भी पढ़ें:
इस बीमारी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर पहुंची Jasmin Bhasin, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फैंस की बढ़ेगी टेंशन
मेंटल हेल्थ पर करण का पोस्ट
अभी करण जौहर ने इंस्टाग्राम से World Mental Health Day का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। करण ने पहली बार फैंस के साथ अपनी प्रोब्लेम्स शेयर करते हुए लिखा, ‘कई और लोगों की तरह मुझे भी ऐसा महसूस हुआ कि “मेरे साथ ऐसा नहीं हो सकता”। हम मेंटल हेल्थ के बारे में पढ़ते हैं और सहानुभूति के साथ इसके बारे में सुनते हैं लेकिन किसी तरह आपको ऐसा कभी नहीं लगता कि ये आपके दरवाजे पर दस्तक देगा… लेकिन ये हो सकता है और ऐसा हुआ…’
करण जौहर ने किया खुलासा
करण ने आगे लिखा, ‘2015-2016 में मुझे एंग्जायटी का पहला झटका महसूस हुआ और मुझे पता चला कि कुछ तो गलत है… मेरे दोस्त ने मुझे एक साइकोलोजिस्ट के पास भेजा और कई बार की गई बातचीत के बाद मुझे पता चला कि मैं किस समस्या से जूझ रहा हूं और मैंने इसे मेडिकली इसका इलाज करवाया और लाइफस्टाइल में बदलाव किए… हालात बेहतर हो गए और मैंने दवाएं लेना बंद कर दिया… इस साल मार्च में ये वापस आया और मुझे पता था कि मुझे इसे तुरंत एड्रेस करना होगा…’
लोगों को दी खास एडवाइस
करण ने आगे सुझाव देते हुए लिखा, ‘जो व्यक्ति एंग्जायटी या डिप्रेशन से जूझ रहा है, उसके लिए “सिंपल उपाय जैसे”…ड्राइव पर जाएं!!! दोस्तों से मिलो !! छुट्टियाँ मनाने जाओ…. मसाज करवाएं… ये खतरे की घंटी वाली बातचीत हैं और सलाह देने के लिए आपको इस जोन में शिक्षित होना चाहिए… परिवार के सदस्यों को मेरी सलाह है कि सिर्फ ये सुनिश्चित करें कि जो व्यक्ति इससे गुजर रहा है वो पेशेवर मदद ले… हम ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी चीज़ो को को इतनी आसानी से अड्रेस कर लेते हैं तो फिर मेंटल हेल्थ को नेग्लेक्ट क्यों करते हैं… उन बहादुर लोगों को अधिक शक्ति जो इस मुद्दे को स्वीकार करते हैं और इसे सीधे संबोधित करते हैं… लेकिन उन लाखों लोगों के लिए जो… बस ये नहीं जानते कि एक बेहतर जीवन आपका इंतजार कर रहा है… आपको बस पहुंचने की जरूरत है… #worldmentalhealthday।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
4 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
9 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
10 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
11 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
12 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines