IND vs NZ 2nd ODI: वेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया था. वहां पर टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत हासिल की थी. दूसरा वनडे मैच वेलिंंग्टन में खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं वहां की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

IND vs NZ 2nd ODI

दूसरे वनडे में कैसी रहेगी पिच? (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहला वनडे मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया. वहां पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बढ़िया सफलता मिली. हालांकि मैच में बारिश ने भी खलल डाला. टीम इंडिया अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होने वाला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करना चाहेगी. नजरें इस बात पर रहेंगी कि वेलिंग्टन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी या गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

वेलिंग्टन की पिच रिपोर्ट

वेलिंग्टन की स्काई स्टेडियम की पिच में खूब रन बनते हैं. पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में थोड़ा संभल कर खेलना होगा. गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. बाद में बल्लेबाजों के पास रन बनाने का मौका होता है. दरअसल वहां पर हमेशा ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से बल्लेबाजों के पास रन बनाने का मौका होता है. मौसम और बारिश का बहुत अहम रोल इस पिच पर माना जाता है. बारिश आ गई तो फिर गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलता है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिलेगी. अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर कुछ देर टिक गया तो वो बड़ा स्कोर आसानी से बना सकता है.

विज्ञापन

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 मुकाबले खेले गए हैं. 64 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. सात मुकाबलों को कोई नतीजा नहीं निकला है. हालांकि न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड थोड़ा खराब है. वहां पर दोनों टीमों के बीच 46 मैच हुए है. भारत ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड ने 26 मैच जीते हैं. भारतीय टीम ने पहला मैच आसानी से इस बार जीता है. टीम मजबूती के साथ दूसरे वनडे मैच में मैदान पर उतरेगी. विराट कोहली से एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ