वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान, बिहार की टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए अब बिहार की टीम ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपना कप्तान बना दिया है. सूर्यवंशी पहली बार इतनी बड़ी भूमिका संभालने वाले हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi को बिहार की टीम ने बनाया कप्तान (Pic Credit-ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का आयोजन 14 नवंबर से करने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान करना शुरू कर दिया है. जिसमें बिहार की टीम का नाम भी शामिल है. बिहार की टीम ने 15 साल के भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को अपना कप्तान बना दिया है. सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. बिहार की टीम ने कुल 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जिसमें सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के नए कप्तान 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब लगातार बड़ी जिम्मेदारी मिल रही है. हालांकि वैभव सिर्फ 2 मैच ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद वो इंडिया ए के लिए इमर्जिंग एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में सूर्यवंशी अब खुद को कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित करना चाहेंगे. टी-20 फॉर्मेट में वो बिहार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. इससे पहले उन्हें ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बिहार के ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु भी शामिल है.  

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन ने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा, ‘वैभव ने कम उम्र में ही जबरदस्त टैलेंट, कॉन्फिडेंस और मैच्योरिटी दिखाई है. हमें उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में टीम अच्छा और कॉम्पिटिटिव परफॉर्मेंस देगी.’ हालांकि इस टीम में बिहार के 2 सितारे मंगल माहौर और शाकिब हुसैन नहीं नजर आ रहे हैं. दोनों फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि पहले दो मैचों के बाद उनकी टीम में वापसी हो सकती है. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम 

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, आमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह.

विज्ञापन

स्टैंडबाय: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव.

विज्ञापन

बिहार टीम का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में शेड्यूल

तारीखमुकाबला
14 नवंबर 2026बिहार vs सौराष्ट्र
16 नवंबर 2026बिहार vs रेलवे
18 नवंबर 2026बिहार vs दिल्ली
20 नवंबर 2026बिहार vs जम्मू-कश्मीर
22 नवंबर 2026बिहार vs तमिलनाडु
24 नवंबर 2026बिहार vs हरियाणा
26 नवंबर 2026बिहार vs पंजाब

ये भी पढ़ें: IND U19 vs NPL U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी, चौके-छक्के की कर दी बारिश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ