इस बीमारी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर पहुंची Jasmin Bhasin, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फैंस की बढ़ेगी टेंशन

TV Actress Jasmin Bhasin Hospitalized: एक्ट्रेस ने अब अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने का सबूत और वजह सभी के सामने पेश किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

TV Actress Jasmin Bhasin Hospitalized

Image Credit: Instagram

TV Actress Jasmin Bhasin Hospitalized: जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की हालत काफी खराब है। मामला इतना बिगड़ चुका है कि एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। खुद जैस्मिन भसीन ने इस बात की जानकारी अपने फैंस के शेयर की है। एक्ट्रेस ने अब अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने का सबूत और वजह सभी के सामने पेश किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

Anupamaa 10 October Update: अनुपमा को फिर लगेगा सदमा, बेटे के बाद अब हो जाएगी पति अनुज कपाड़िया की मौत!

जैस्मिन की बिगड़ी तबियत

दरअसल, अब जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद फैंस घबराए हुए नज़र आ रहे हैं। सभी लोग तो टेंशन हो रही है कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है। तो आपको बता दें, जैस्मिन भसीन की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें पेट में इन्फेक्शन हुआ है जिसके चलते वो हॉस्पिटल में एडमिट हो गईं। अब उन्होंने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके हाथ पर ड्रीप लगी हुई नज़र आ रही है।

TV Actress Jasmin Bhasin Hospitalized

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

हॉस्पिटल से आई जैस्मिन की तस्वीर

जैस्मिन हॉस्पिटल में इस वक्त आराम कर रही हैं और ठीक होने की कोशिश कर रही हैं। अब यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनका ये इन्फेक्शन ठीक हो जाएगा और जैस्मिन पूरी तरह से रिकवर होकर अपने घर वापिस आ जाएंगी। वैसे इस वक्त उनके सभी फैंस उनके ठीक होने की दुआऐं मांगते हुए नज़र आ रहे हैं। सभी ने जैस्मिन की सलामती की कामना की है। अब देखना होगा एक्ट्रेस कब अपने घर लौटेंगी।

कई हिट शोज में किया है काम

आपको बता दें, जैस्मिन भसीन कई पॉपुलर टीवी शोज में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस भी किया है। साथ ही वो कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं और अब तो वो डेली व्लॉग्स भी बनाती हैं। काम के अलावा अगर बात जैस्मिन की पर्सनल लाइफ की करें तो वो एक्टर अली गोनी (Aly Goni) को डेट कर रही हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ