दिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले शुरू होगी सर्विस, कब मिलेगी आखिरी ट्रेन?

दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा ऐलान किया है. DMRC तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी.

Delhi Metro

दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा ऐलान किया है. (Photo: File)

दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा ऐलान किया है. DMRC तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी. दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सुबह सात बजे शुरू होने वाली मेट्रो सेवाएं अब सुबह छह बजे टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से बढ़ रहा वाहनों से होने वाला प्रदूषण…’, बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

विज्ञापन

यात्रियों को DMRC की सलाह

DMRC की शुरुआती सेवाएं पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक), ग्रे लाइन (द्वारका-ककरोला- ढांसा बस स्टैंड) पर उपलब्ध होंगी. डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी. DMRC ने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी के मुताबिक बनाने और आगे की जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने की सलाह दी है.

मेट्रो ने बढ़ाए ट्रिप्स

हाल ही में दिल्ली में GRAP लागू होने के बाद, DMRC ने हफ्ते के दिनों में ट्रेनों के ट्रिप्स) की संख्या बढ़ा दी है. इसका मकसद लोगों को प्राइवेट व्हीकल्स की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करना है. इसी कोशिश के तहत, DMRC अपने पूरे नेटवर्क पर सोमवार से शुक्रवार तक 20 एक्सट्रा ट्रेन ट्रिप्स दे रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ