पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि, बने सबसे बड़े फुटबॉलर

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी को चौंकाते हुए 5 नवंबर को संन्यास का फैसला किया. जिसके बाद लगातार उनकी चर्चा हो रही है. रोनाल्डो ने अपने 23 सालों के करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. जिसके बारे में सब जानना चाहते हैं.

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo बना चुके हैं कई बड़े रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

Cristiano Ronaldo: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर किया था. रोनाल्डो अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसकी बराबरी अब लगभग असंभव सा नजर आता है. पुर्तगाल की जर्सी में रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने पुर्तगाल की टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है. हालांकि उनके इंटरनेशनल करियर का अंत बहुत ही विवादित अंदाज में हुआ है.  

विज्ञापन

पुर्तगाल के सबसे बड़े फुटबॉलर हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है. उन्होंने कुल 234 मुकाबलों में पुर्तगाल की जर्सी पहनी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोआओ मौटिन्हो हैं, जिन्हें रोनाल्डो काफी पीछे छोड़ चुके हैं. पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 146 गोल किए हैं. 

विज्ञापन

रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में फिलहाल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 126 गोल किए हैं. रोनाल्डो और मेसी के बीच में भी अभी 20 गोल का फासला है. मेसी भी इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा बोल चुके हैं. पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में रोनाल्डो के बाद अली दाई हैं, जिन्होंने 108 गोल किए हैं. रोनाल्डो पहले ही उनसे 38 ज्यादा गोल कर चुके हैं. 

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो 

दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने पुर्तगाल के लिए 41 साल और 152 दिन की उम्र में मुकाबला खेला. वह पुर्तगाल की ओर से 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे. उन्होंने टीम की ओर से 100 मैच सिर्फ 27 साल की उम्र में ही खेल लिए थे. रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने विश्व कप में पुर्तगाल की जर्सी में कुल 11 गोल किए. इसके साथ ही टीम की तरफ से खेलते हुए गोलों की सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. 

विज्ञापन

उन्होंने 41 साल और 147 दिन की उम्र में पुर्तगाल के लिए गोल किया. पुर्तगाल की तरफ से सबसे लंबा करियर भी रोनाल्डो का ही रहा. उनका करियर 23 साल और 35 दिन लंबा रहा. रोनाल्डो ने अपनी कप्तानी में पुर्तगाल को साल 2016 में पहली बार यूरो कप का खिताब जिताया. पुर्तगाल फाइनल में फ्रांस को मात देते हुए चैंपियन बनी थी. इसके बाद 2019 और 2025 में पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ