बॉलीवुड पर फिर Gadar मचाने को तैयार साउथ का सुपरस्टार, स्टंट Pathaan जैसे और एक्शन सीन Jawan जैसे

Kamal Haasan Video

Kamal Haasan Video

विज्ञापन

Kamal Haasan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में एंट्री कर चुकी है। किंग खान की ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। वहीं, अब साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी दमदार एक्शन के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दमदार एक्शन और स्टंट सीक्वेंस करते देखा जा सकता है। वहीं, फैंस को एक्टर का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है वीडियो में…

विज्ञापन

66 साल में एक्शन करता नजर आया साउथ का सुपरस्टार

सोशल मीडिया पर वायरल है रहे 66 साल के कमल हासन का ये एक्शन वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ गोलियां दाग रहे हैं कमल हासन

कमल हासन की इस फिल्म का नाम KH233 है। हालांकि ये अभी इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमल हासन कैसे कैमरे के सामने रियल गन से ताबड़तोड़ गोलियां दाग रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता मशीन गन भी चला रहे हैं।

एक्शन से भरपूर होगी फिल्म 

वीडियो देखकर ये साफ है कि कमल हासन की ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। बॉक्स ऑफिस पर साउथ का ये सुपरस्टार एक बार फिर अपने एक्शन से धमाल मचाने के लिए तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता के खाते में कई फिल्में हैं। कमल हासन KH233 के अलावा फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

फैंस को एक्टर की फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार

बता दें कि ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई ‘इंडियन’ का सीक्वल है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचाया था। इतना ही नहीं बल्कि कमल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, फैंस को एक्टर की सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ