---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Kalidhar Laapata का एल्बम हुआ रिलीज, 11 मिनट 9 सेकंड के वीडियो में क्या?

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ का एल्बम रिलीज हो गया है। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच फिल्म का एल्बम भी रिलीज कर दिया गया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 23, 2025 21:54
Kalidhar Laapata
'कालीधर लापता' का एल्बम रिलीज। image credit- instagram

सदी के महानायक के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इस बीच अब फिल्म ‘कालीधर लापता’ का एल्बम रिली कर दिया गया है, जिसपर लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म के एल्बम में क्या है? तो आइए जानते हैं…

फिल्म ‘कालीधर लापता’ का एल्बम रिलीज

दरअसल, अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ के एल्बम को जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किा गया है। ये वीडियो 11 मिनट 9 सेकंड का है, जिसमें फिल्म का पोस्टर नजर आ रहा है। इस पर लिखा है कि कालीधर लापता फुल एल्बम। 00 मिनट से 3:37 मिनट तक दिल बंजारा नाम का गाना है।

---विज्ञापन---

11 मिनट 9 सेकंड के वीडियो में क्या?

वहीं, 3:38 से हंस के जाने दे गाना है और 7:13 पर हसीन परेशानियां नाम का गाना है। फिल्म के सारे गाने एक ही एल्बम में रिलीज कर दिए गए हैं और ये पूरा गाना 11 मिनट 9 सेकंड का है। इस एल्बम पर लोगों ने जमकर अपना रिएक्शन भी दिया है और इसकी खूब तारीफ की है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मास्टरपीस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही बढ़िया। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि पहले तीन मिनट तो बहुत कमाल के हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने की तारीफ

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि हंस के जाने दे तो कमाल का गाना है। एक ने कहा कि दिल बंजारा बहुत ही शानदार है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं। लोगों को फिल्म ‘कालीधर लापता’ का ये एल्बम बेहद पसंद आ रहा है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 4 जुलाई को जी5 पर देखने को मिलेगी।

कब होगा फिल्म का प्रीमियर?

फिल्म के रिलीज होने का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि अभिषेक बच्चन की ये फिल्म क्या कमाल करती है? और इसे लोगों का कैसा रिएक्शन मिलता है?

यह भी पढ़ें- Ahan Shetty को मिली नई रूममेट, घर आते ही Athiya Shetty के भाई ने किया खुलासा

First published on: Jun 23, 2025 09:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें