हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Janhvi Kapoor बनीं लाल जोड़े में दुल्हन, वायरल वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान

Janhvi Kapoor Bridal Video: जान्हवी कपूर ने दुल्हन बने हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर फैंस की नजरें एक्ट्रेस पर अटक गई हैं। जान्हवी के दो ब्राइडल लुक सामने आए हैं।

विज्ञापन
शादी के लाल जोड़े में दिखीं श्रीदेवी की लाडली। (Photo Credit- Instagram)

Janhvi Kapoor Bridal Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के अपलोड होते ही इंटरनेट पर जान्हवी कपूर के ही चर्चे हो रहे हैं। 28 साल कि जान्हवी अब इस वीडियो में जिस अवतार में नजर आई हैं, वो देखकर फैंस के भी मुंह खुले रह गए। दरअसल, अब श्रीदेवी की लाडली दुल्हन बन गई है। वायरल हो रहे वीडियो में जान्हवी कपूर को ब्राइडल लुक में देखा जा सकता है।

जान्हवी कपूर बनीं मसाबा गुप्ता के लिए दुल्हन

इससे पहले आप सोचें कि जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी कर ली है, तो बता दें ऐसा नहीं है। जान्हवी कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है, बल्कि उन्होंने ये शूट मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए किया है। मसाबा गुप्ता के ‘सब्र शुक्र सुकून’ कलेक्शन के लिए जान्हवी कपूर ने दुल्हन का लुक कैरी किया है। वीडियो में जान्हवी कपूर को 2 लुक्स में देखा जा सकता है और दोनों ही ब्राइडल लुक एक-दूसरे से बेहद हटके हैं।

जान्हवी कपूर ने लिए 2 ब्राइडल लुक

पहले लुक में जान्हवी कपूर पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की स्कर्ट बेहद यूनिक लग रही है और उन्होंने दुपट्टे से मुंह को आधा ढका हुआ है। दुपट्टे का रंग और काम जितना खूबसूरत लग रहा है, उतना ही हटके है उनका मेकअप। जान्हवी कपूर ने आइब्रो के ऊपर चांद-तारे सजाए हुए हैं। उनकी नाथ भी बेहद अलग सी है। इसके बाद सामने आता है जान्हवी कपूर का दूसरा लुक, जिसमें जान्हवी कपूर लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं। जान्हवी कपूर ने जिस तरह से अपना घूंघट उठाया है, वो देखकर फैंस भी एक्ट्रेस पर फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने पैनिक अटैक में की थी चलती कार से कूदने की कोशिश, कैसे हुई उर्फी की ये हालत?

जान्हवी और मसाबा के ब्राइडल कलेक्शन पर टिकी सबकी नजरें

कोई जान्हवी कपूर की तारीफ करते हुआ नजर आ रहा है, तो कोई कंप्लेंट कर रहा है कि ये खूबसूरत वीडियो खत्म क्यों नहीं हो रहा? दरअसल, इस वीडियो से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और बार-बार प्ले किए जा रहे हैं। किसी का मुंह जान्हवी कपूर को इस लुक में देखकर खुला रह गया है, तो कोई मसाबा के इस कलेक्शन को देखकर एक्साइटेड है। उनका ये ब्राइडल कलेक्शन सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola