Urfi Javed ने पैनिक अटैक में की थी चलती कार से कूदने की कोशिश, कैसे हुई उर्फी की ये हालत?

Urfi Javed Panic Attack: उर्फी जावेद ने अब सालों पहले हुई कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उर्फी ने रिवील किया है कि कैसे वो एक विवाद के बाद पैनिक अटैक के कारण मरते-मरते बची हैं।

Urfi Javed

उर्फी जावेद को क्यों आया था पैनिक अटैक? (Photo Credit- Social Media)

Urfi Javed Panic Attack: उर्फी जावेद की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्फी ने रिवील किया कि उन्होंने पास्ट में ढेर सारी दवाइयां खाकर और यहां तक कि फिनाइल पीकर भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसके बाद अब उर्फी जावेद ने एक और शॉकिंग बात बताई है। उर्फी जावेद ने अब अपने पैनिक अटैक की कहानी पूरी दुनिया के सामने सुनाई है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वो पैनिक अटैक में चलती कार से कूदने वाली थीं। अब उनके साथ ऐसा क्या हुआ था और उर्फी को पैनिक अटैक क्यों आया? चलिए जानते हैं।

कंट्रोवर्सी के बाद उर्फी को आया भयानक पैनिक अटैक

उर्फी जावेद ने बताया है कि एक कंट्रोवर्सी के कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले उर्फी जावेद एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसी थीं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो के बाद उन पर केस तक हो गया था और यही उर्फी के पैनिक अटैक का कारण बना था। अब इस कंट्रोवर्सी में उर्फी कैसे फंसी ये भी बता देते हैं।

ब्रांड ने उर्फी को दिया धोखा

उर्फी जावेद ने बताया कि एक ब्रांड के लिए उन्होंने जेल वाला कुछ शूट किया था। वो बस हायर की गईं एक एक्टर थीं और ये एक ब्रांड कोलैबोरेशन था। उर्फी इसके लिए राजी हो गई थीं और पुलिस से जुड़ा होने के कारण उर्फी की टीम ने उन लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने परमिशन ले ली? उन लोगों ने झूठ बोला और उस वक्त इस चक्कर में बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी। उर्फी जावेद पर मुंबई पुलिस को बदनाम करने के आरोप लगे थे। इसे उर्फी का चीप पब्लिसिटी स्टंट कहा गया था, जबकि ये उर्फी का आइडिया भी नहीं था। दूसरी तरफ ब्रांड पीछे हट गया था और उन्होंने कहा कि उनका कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है।

कंट्रोवर्सी के बाद बंद हो गया था काम

इतना ही नहीं उन लोगों ने उर्फी से कहा था कि वो ये ब्लेम खुद पर लेकर माफी मांग लें और मामला सुलझ जाएगा। इसके बाद ब्रैंड का CEO फोन स्विच ऑफ करके गायब हो गया और सारा ब्लेम उर्फी पर आ गया था। इसके बाद सभी ने उर्फी को काम देना बंद कर दिया था। इसके बाद उर्फी का शो आया ‘फॉलो कर लो यार’ और वहां से चीजें थोड़ी बेहतर होनी शुरू हुईं। उससे पहले उर्फी को लग रहा था कि अब वो क्या करेंगी? करियर खत्म हो गया।

पैनिक अटैक में चलती कार से कूदने वाली थीं उर्फी

उर्फी ने बताया कि बहुत टाइम बाद उन्हें पैनिक अटैक आया था। वो एक कार में थीं और उनके मैनेजर भी उनके साथ थे। उन्हें इतना बुरा पैनिक अटैक आया था कि वो कार का दरवाजा खोलकर कूदने वाली थीं। वो खुद को मरना नहीं चाहती थीं, उन्हें बस कुछ समझ नहीं आ रहा था। 2-3 मिनट के लिए उर्फी की सांसे रुक गई थीं। वो यही सोच रही थीं कि अब क्या होगा? वो कैसे कमाएंगी? कैसे खाएंगी? मर जाएंगी, क्या उन्हें जेल हो जाएंगी? और उसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला और बस कूदने ही वाली थीं, तभी उनके मैनेजर ने उन्हें खींच लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ