Isha Sharvani Reveals Casting Couch Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ होने वाले कास्टिंग काउच के एक एक्सपीरियंस को शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें उनकी जान जाने का भी खतरा महसूस होने लगा था। ईशा शरवानी ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
ईशा शरवानी ने कास्टिंग काउच का किया जिक्र
हाल ही में ईशा शरवानी ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान ईशा ने अपने साथ होने वाले कास्टिंग काउच के अनुभव को भी बताया। दरअसल उनसे पूछा गया था कि उन्हें उनके करियर में आज तक की सबसे खराब एडवाइस क्या लगी है। इसके जवाब में ईशा ने कहा कि बॉलीवुड के मेल लीड ने एक बार उन्हें कहा कि अगर तुम्हें इस फिल्म में काम करना है तो तुम्हें मेरे साथ सोना होगा। इस खराब अनुभव को शेयर करते हुए ईशा ने कहा कि मुझे लगा कि ये मेरे बस की बात नहीं है और मुझे महसूस हुआ कि मेरा वहां से चले जाना ही बेहतर है। इसलिए मैं वहां से भाग गई।
ईशा बोलीं मेरी जान को खतरा
कास्टिंग काउच को लेकर किए खुलासे के बाद ईशा ने कहा कि उन्हें लगा कि कहीं उन्होंने वहीं पर ही तुरंत मना किया तो उन्हें फिजिकली कोई नुकसान ना पहुंचा दिया जाए। ईशा ने कहा कि उन्हें लगा कि कहीं उनकी जान को खतरा ना हो जाए इसलिए उन्होंने वहां से भागना ही बेहतर समझा। ईशा ने कहा कि वो घर आईं और अगले दिन उन्होंने फिर से कॉल करते बोला कि सर मेरे बस की ये बात नहीं है। इसलिए मैंने कहा कि आप किसी और को ले लीजिए सर मेरे से ये नहीं हो पाएगा।
बॉलीवुड को एक्ट्रेस ने छोड़ा
‘लक बाय चांस’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’ और ‘किस्ना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईशा शरवानी की एक से बाद एक फिल्में फ्लॉप हो गई थीं जिसके बाद एक्ट्रेस को किसी ने अच्छे प्रोजेक्ट में उन्हें कास्ट नहीं किया। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें ज्यादातर फिल्में केवल उनकी खूबसूरती के कारण मिलते थे। उनकी प्रतिभा के दम पर कोई उन्हें फिल्में नहीं देता था। थक हारकर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: Zakir Hussain के निधन से AR Rahman को बड़ा पछतावा, अधूरा रह गया सपना
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines