बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में भी IND Vs PAK मैच की दिखी झलक, OTT पर करें बिंज वॉच
India Vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए पूरा देश एक्साइटेड है. ये मैच दुबई में हो रहा है. चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान के मैच की झलक देखने को मिली हैं.
India Vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का फाइनल मैच होने जा रहा है. दुबई में होने वाले इस मैच पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी एक-दूसरे के आमने-सामने आती हैं हर कोई इसे देखने के लिए एक्साइटेड रहता है. बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिला है. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन फिल्मों में भारत और पाकिस्तान के मैच की झलक देखने को मिलीं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
MS Dhoni The Untold Story
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ को दिखाया गया है. फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को भी दिखाया गया है. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया है. वहीं उनके साथ कियारा आडवाणी साक्षी धोनी के किरदार में नजर आई हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को दिखाया गया है. फिल्म के एक सीन में तीन दोस्त घर में बैठकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच को एन्जॉय करते नजर आते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Kabhi Khushi Kabhi Gham
शाहरुख खान और काजोल की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में भी भारत और पाकिस्तान के मैच की झलक देखने को मिली है. फिल्म के एक सीन में भारत-पाकिस्तान के मैच में जब भारत की जीत हो जाती है तो काजोल खुशी से जश्न मनाते हुए डांस करती नजर आती हैं. असल जिंदगी में भी जब भी भारत पाकिस्तान को हराता है तो लोग इसी तरह सड़कों पर डांस करते नजर आते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan
सलमान खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म में भी भारत-पाकिस्तान के मैच की झलक दिखाई गई है. फिल्म में एक सीन में दिखाया गया है कि पूरी फैमिली भारत-पाकिस्तान का मैच देख रहे होते हैं, इसी सीन के दौरान उन्हें पता चलता है कि मुन्नी एक पाकिस्तानी बच्ची होती है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर ‘केदारनाथ’ फिल्म में भी मैच दिखाया गया है. इस फिल्म में सारा और सुशांत की पहली मुलाकात भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान ही होती है. जहां दोनों मिलकर भारत की जीत का जश्न मनाते हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.