हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Imlie 30 September Update: रुद्र ने 'इमली' के सामने रखा बेटे से शादी का प्रपोजल, चीनी ने रचा ये षड्यंत्र

विज्ञापन
Imlie 30 September Update

Imlie 30 September Update: ‘इमली’ का आने वाला एपिसोड रुद्रा की एंट्री के साथ शुरू होता है। रुद्रा अपने बेटे अथर्व की शादी का प्रपोजल लेकर राठौर के घर में जाता है और इमली से पूछता है कि क्या वो उसके बेटे अथर्व से शादी करने के लिए तैयार है। इस सवाल को सुनने के बाद इमली कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाती है और थोड़ी देर के लिए चुप हो जाती है। इसके बाद इमली कहती है कि वो फैसला लेने से पहले अथर्व से मिलना चाहती है।

दूसरी ओर, चीनी इस बात चिढ़ जाती है, क्योंकि वो देखती है रुद्र इमली के लिए अपने बेटे का रिश्ता लेकर आया है। साथ ही वो अथर्व के साथ इमली के पहले मुलाकात को बर्बाद करने के लिए एक चाल चलती है। इसके बाद एपिसोड आगे बढ़ता है, जहां रूपी और अर्पिता इमली की पहली डेट के लिए मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Taarak Mehta…’ में बबीता भाभी क्यों अकेला छोड़कर जा रहे हैं जेठालाल? Dilip Joshi का सामने आया पूरा प्लान

Imlie को उकसाती है चीनी

वहीं इमली इस बात की चिंता में रहती है कि क्या अथर्व उनको पसंद करेगा या नहीं, क्योंकि वो एक सिंपल लड़की है किसी मॉडल की तरह नहीं रहती, जिसके लिए चीनी के पास जाती है और उससे इस बात को लेकर सुझाव मांगती है, चीनी इमली को ये कहते हुए उकसाती है जिससे वो शादी के लिए मना कर दें।

रुद्र ने पूरे परिवार के सामने की Imlie की तारीफ

इसी बीच, रुद्र अपने पूरे परिवार के सामने इमली की तारीफ करता है। साथ ही अथर्व की मां भी इस बात से सहमत नजर आती हैं और कहती हैं कि अथर्व को इमली जैसी दुल्हन कभी नहीं मिलेगी। इसलिए उससे इससे शादी करनी चाहिए, लेकिन अपने माता-पिता की बात सुनने के बाद अथर्व गुस्सा हो जाता है और इमली से मिलने से मना कर देता हैं।

चीनी से शादी करना चाहता है अर्थव 

इसके बाद रुद्र अथर्व के पास जाता है और कहता है ये उसका ऑर्डर है कि वो इमली से मिलने जाएगा। वहीं चीनी इमली को ब्यूटी पार्लर लेकर जाती है और वहां वो इमली के चेहरे को स्टीम से जलाने की कोशिश करवाती है। एपिसोड के आखिर में अथर्व इमली से मिलने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, वो चीनी से शादी करना चाहता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें