प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. योजना की 24वीं किस्त (24th Installment) 30 अक्टूबर 2026 को जारी होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे. लेकिन सवाल यह है कि क्या आपके खाते में इस बार 2000 रुपये की किस्त आएगी या आपका नाम लिस्ट से कट गया है?
घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में Beneficiary Status चेक कर सकते हैं. जानिये स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और स्टेटस में लिखे शब्दों का असली मतलब क्या है.
कैसे चेक करें अपना PM Kisan Beneficiary Status?
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें. स्क्रीन पर आपकी पूरी डिटेल्स और स्टेटस खुलकर आ जाएगा.
जानिए किसका पैसा अटकेगा और किसका आएगा
अगर ओटीपी दर्ज करने के बाद स्टेटस में कुछ खास मैसेज दिख रहे हैं, तो इसका मतलब समझ लें:
Withheld (विथहेल्ड): अगर आपके स्टेटस में Withheld लिखा है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक जाएगी.
Under Verification / Eligibility Under Review: अगर यह लिखा दिख रहा है, तो आपकी पात्रता की दोबारा जांच चल रही है और किस्त का पैसा रुक जाएगा. अगर ऐसा है, तो तुरंत अपने नजदीकी कृषि विभाग या सीएससी केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लें, वरना अगली किस्त भी नहीं मिलेगी.
FTO Processed: YES / Land Seeding: YES / e-KYC: YES / Aadhaar Bank Seeding: YES: अगर ये सभी विकल्प YES हैं और ग्रीन टिक लगे हैं, तो बेफिक्र रहिए, 30 अक्टूबर को आपके खाते में पैसा जरूर आएगा.
क्यों घट रही है लाभार्थियों की संख्या?
पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने और केवल वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने e-KYC और भू-सत्यापन (Land Verification) को कड़ा कर दिया है.
19वीं किस्त: 10.06 करोड़ किसानों को लाभ मिला.
20वीं किस्त: घटकर 9.71 करोड़ रह गई.
21वीं किस्त: 9.35 करोड़ किसानों को मिला.
22वीं किस्त: 9.46 करोड़ किसानों को मिला.
23वीं किस्त: 9.44 करोड़ किसानों को मिला.
24वीं किस्त: लगभग 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी.
कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं?
नियमों के मुताबिक, अगर किसान परिवार का कोई सदस्य डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता (Income Tax Payer) है या 10000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है. इसके अलावा एक परिवार से केवल एक ही पात्र व्यक्ति (पति या पत्नी में से कोई एक) को इसका लाभ मिल सकता है.