Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. हालांकि 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रजनीकांत की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ बाकी सितारों की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.
‘जेलर 2’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जेलर 2’ की कमाई में 13वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 18.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 13वें दिन फिल्म के शोज 10,664 रहे. फिल्म की कमाई में गिरावट आने के बाद भी ऑडियंस के बीच इस फिल्म का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट की एक्टिंग और एक्शन सीन्स पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म ने भारत में अब तक महज 13 दिनों में 415.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 486.50 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 744 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देने वाला है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म के और सितारों ने अपने एक्शन सीन्स से हर किसी का दिल जीत लिया है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं. इन तीनों सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं विद्या बालन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है और साउथ ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बना ली है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिला. इन सितारों के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.