आयरलैंड के स्टार गेंदबाज बेन वाइट ने किया संन्यास का ऐलान, 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Ben White Announced Retirement: आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन वाइट ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है. सिर्फ 28 साल की उम्र में वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को अलविदा कह चुके हैं. उन्होंने 10 महीने पहले आयरलैंड के लिए आखिरी मैच खेला था.

Ben White Announced Retirement

बेन वाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है (Image: Ben White Instagram)

Ben White Announced Retirement: आयरलैंड के स्टार लेग स्पिनर बेन वाइट ने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है. सिर्फ 28 साल की उम्र में वह तीनों प्रारूपों से रिटायर हो गए हैं. वाइट ने आयरलैंड के लिए अपना अंतिम मैच दिसंबर 2025 में खेला था. 10 महीनों तक टीम से दूर रहने के बाद अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2021 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और अब 5 साल का उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है. बेन ने अपने सफर के लिए आयरलैंड क्रिकेट और फैंस को धन्यवाद कहा.

विज्ञापन

बेन वाइट ने अपने रिटायरमेंट पर क्या बोला?

28 वर्षीय बेन वाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर कहा, ‘मैं क्रिकेट आयरलैंड को धन्यवाद कहना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरा अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का बचपन का सपना पूरा किया. आयरलैंड के लिए तीन ICC T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने और टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था. हालांकि, यह ऐसी चीजें हैं, जिन पर मुझे हमेशा ही गर्व होगा. मैं इन अनुभवों और यादों के लिए हमेशा ही शुक्रगुजार रहूंगा.’

विज्ञापन

आयरलैंड के लिए बेन वाइट ने खेले तीन T20 वर्ल्ड कप

बेन वाइट ने जुलाई 2021 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने आयरलैंड के लिए 38 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 36 विकेट झटके. बेन ने दो वनडे और तीन T20I मुकाबलों में भी हिस्सा लिया. अपने करियर में बेन कुल 39 विकेट झटकने में सफल हुए. बेन वाइट ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए तीन T20I वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. वह 2021, 2024 और 2026 के T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्क्वाड का हिस्सा थे. उनका सिर्फ 28 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेना जरूर सभी को हैरान कर गया है. हालांकि, उन्होंने क्रिकेट से दूर होने के पीछे का कारण सामने नहीं रखा है.

विज्ञापन

आयरलैंड के हेड कोच ने वाइट की जमकर की तारीफ

आयरलैंड के हेड कोच गैरी विल्सन ने बेन वाइट की जमकर तारीफ की और बताया कि वह 28 वर्षीय स्टार गेंदबाज को मिस करेंगे. उन्होंने कहा, ‘बेन वाइट T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा ही याद रखे जाएंगे.’ विल्सन ने ने बताया कि वाइट सटीक लेंथ और गति से गेंदबाजी करते थे. इसी वजह से उन्हें तीन वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. गैरी ने स्टार लेग स्पिनर को अपने शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ