Dharmendra से जुड़ी झूठी खबरों पर IFTDA का एक्शन, दर्ज कराई शिकायत

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जल्दी ठीक होने की हर कोई दुआ कर रहा है. अभिनेता अपने घर पर ही इलाज करवा रहे हैं. इसके पहले एक्टर अस्पताल में थे.

Dharmendra

Dharmendra. image credit- social media

विज्ञापन

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अभी भी उनके घर में ही इलाज चल रहा है. अभिनेता अपने परिवार के बीच रहकर ही इलाज करवा रहे हैं. कई दिनों से एक्टर की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया. हालांकि, इस बीच हीमैन की हेल्थ से जुड़ी बहुत झूठी खबरें फैल गईं, जिन पर अब IFTDA ने एक्शन लिया है.

आईएफटीडीए ने लिया एक्शन

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) ने कुछ पपराजी और ऑनलाइन प्लेटफार्म के खिलाफ ‘अमानवीय’ और ‘अनैतिक’ व्यवहार के तौर एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज की है. गौरतलब है कि जब धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट हुए थे, उसके बाद खबर आई कि हीमैन का निधन हो गया है, जो झूठी निकली.

विज्ञापन

पुलिस में कराई शिकायत

इस खबर के आने के बाद हेमा मालिनी का भी गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि ये खबरें झूठी हैं और धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं. अब इन्हीं फर्जी खबरों पर आईएफटीडीए ने एक्शन लिया है. आईएफटीडीए ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.

क्या बोले अशोक पंडित?

आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक को लिखे एक पत्र में कहा कि कुछ पैपराजी और ऑनलाइन अकाउंट्स ने धर्मेंद्र के आवास पर जाकर बिना परमिशन के उनके परिवार की फुटेज और वीडियो रिकॉर्ड करके प्राइवेसी का उल्लंघन किया है. ना सिर्फ ये रिकॉर्ड किए बल्कि इन्हें इंटरनेट पर पोस्ट भी किया.

कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील

आईएफटीडीए ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के भी डिमांड की है. गौरतलब है कि जबसे हीमैन अस्पताल में एडमिट हुए हैं, तबसे कुछ ना कुछ सुनने में आ ही रहा है, जो फैंस को कंफ्यूज कर रहा है.

विज्ञापन

घर पर हो रहा इलाज

बता दें कि सांस लेने में परेशानी की वजह से धर्मेंद्र को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. अब हीमैन ठीक है और घर पर ही रिकवर कर रहे हैं. अभिनेता का परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और घर पर उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ