Academy Awards Voting Process: ऑस्कर का पूरा नाम अकादमी अवॉर्ड है. यह अमेरिका की एक संस्था अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) देती है. इसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार माना जाता है. यह 1929 से शुरू हुआ था और हर साल हॉलीवुड में एक बड़ा समारोह होता है. हर साल Oscars होते हैं, जिनमें कई बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को ग्लोबल पहचान मिलती है.
यह भी पढ़ें: Jannat Zubair और Ayaan Zubair पर हुआ हमला, टेंशन में फैंस, क्या है मामला?
ऑस्कर के लिए सदस्य कौन होते हैं?
ऑस्कर देने वाले लोग अकादमी के ही सदस्य होते हैं. ये सदस्य फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी और सम्मानित लोग होते हैं. जैसे निर्देशक, अभिनेता, लेखक, छायाकार, संगीतकार, एडिटर आदि. आजकल अकादमी में करीब 10,000 से ज्यादा सदस्य हैं. बता दें कि इन सदस्यों में कोई भी खुद से सदस्य नहीं बन सकता. किसी मौजूदा सदस्य को दूसरे व्यक्ति को स्पॉन्सर करना पड़ता है और फिर बोर्ड फैसला करता है. यह लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें कोई व्यक्ति उन 10,000 लोगों में शामिल होते हैं.
नामांकन (नॉमिनेशन) कैसे होते हैं?
ऑस्कर्स का नामांकन निष्पक्ष होता है. सबसे पहले फिल्मों के लिए नॉमिनेशन चुने जाते हैं. हर ब्रांच (जैसे अभिनेता ब्रांच, निर्देशक ब्रांच) के सदस्य सिर्फ अपनी कैटेगरी में वोट डालते हैं. उदाहरण के लिए अभिनेता लोग ही बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के लिए वोट करते हैं. लेकिन बेस्ट पिक्चर के लिए सभी सदस्य वोट कर सकते हैं. इसके अलावा नामांकन के लिए रैंकिंग वाली वोटिंग होती है, यानी पसंद के क्रम में नंबर देते हैं. सबसे ज्यादा पसंद वाली 5-10 फिल्में नॉमिनेट होती हैं. इसी तरह हर कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन्स किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Battle of Galwan नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म,
विजेता कैसे चुना जाता है?
ऑस्कर का विजेता चुनने के लिए नामांकन के बाद फाइनल वोटिंग होती है. अब सभी सदस्य लगभग सभी कैटेगरी में वोट डाल सकते हैं. ज्यादातर कैटेगरी में सबसे ज्यादा वोट वाला जीतता है. लेकिन बेस्ट पिक्चर में खास तरीका है जैसे कि रैंक चॉइस वोटिंग या प्रेफरेंशियल बैलट. सदस्य अपनी पसंद 1 से 10 तक रैंक करते हैं. अगर किसी को 50% से ज्यादा फर्स्ट चॉइस वोट नहीं मिलते, तो सबसे कम वोट वाली फिल्म हटती है और उसके वोट दूसरी पसंद को जाते हैं. यह तब तक चलता है जब तक किसी को बहुमत न मिल जाए.
वोटिंग गुप्त और सख्त होती है
वोटिंग की गुप्तता और सख्ती बहुत तगड़ी होती है. यह सारे वोट ऑनलाइन गुप्त तरीके से होते हैं. एक खास कंपनी (PricewaterhouseCoopers) इन वोटों की गिनती करती है. इनमें कोई धांधली नहीं हो सकती. विजेताओं के नाम लिफाफे में बंद रखे जाते हैं और सिर्फ समारोह में प्रजेंटर द्वारा ही खोले जाते हैं. इससे पहले किसी को विजेताओं के नाम या उनके जीतने की संभावना के बारे में नहीं पता होता है.
ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के विजेता
ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 समारोह खत्म हो चुका है और इस साल के विजेताओं के नाम भी घोषित हो चुके हैं. इस बार के अकादमी पुरुस्कारों में ‘One Battle After Another’ का सबसे ज्यादा दबदबा रहा. इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कुल 6 श्रेणियों में जीत हासिल की. वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड Michael B. Jordan को फिल्म Sinners के लिए मिला. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड Jessie Buckley को फिल्म Hamnet के लिए मिला.
यह भी पढ़ें: 3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, इस ओटीटी पर है अवेलेबल
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines