Battle of Galwan नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, भाईजान ने रिवील किया टाइटल
Battle of Galwan Name Changed: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है. अब भाईजान की ये फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Mar 16, 2026 14:18
Share :
Battle of Galwan. image credit- social media
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
फिल्म के नाम में बदलाव
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है.
फिल्म अब 'मातृभूमि' नाम से रिलीज होगी.
सलमान खान ने खुद एक पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी है.
अपकमिंग फिल्म
ये सलमान खान की अपकमिंग फिल्म है.
---विज्ञापन---
Battle Of Galwan Name Changed: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है. अब भाईजान की ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए दी है. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सलमान खान की फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें सलमान खान को कुछ चोटें लगी हैं. पोस्ट में सलमान एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’.
पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’, 'हैशटैग मातृभूमि'. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया. इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.
फिल्म की कहानी
बता दें कि पहले इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है. सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी 5 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है.
फिल्म की रिलीज का इंतजार
सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो इसके गाने और टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इतंजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. अब ये इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा.
Battle Of Galwan Name Changed: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है. अब भाईजान की ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए दी है. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सलमान खान की फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें सलमान खान को कुछ चोटें लगी हैं. पोस्ट में सलमान एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’.
पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’, ‘हैशटैग मातृभूमि’. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया. इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.